फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Power cut in Giri, water will not come in many areas today

राजधानी के कई इलाकों में आज और कल नहीं आएगा पानी

Fri, 19 Nov 2021 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Power cut in Giri, water will not come in many areas today
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में वीकेंड पर शनिवार और रविवार को पानी की सप्लाई ठप रहेगी। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली कट के चलते शनिवार को दिन के समय गिरि पेयजल परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते शहर में कई जगह पानी नहीं दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड 66 केवी सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन करेगा। इसके चलते शनिवार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली कट रहेगा। इससे गिरि पेयजल परियोजना में भी पानी की पंपिंग ठप रहेगी। गिरि परियोजना शिमला शहर की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है। इससे पानी की सप्लाई बंद रहने से शहर के कई इलाकों में शनिवार और रविवार को पानी की सप्लाई ठप रह सकती है।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी का कहना है कि शुक्रवार को शहर के सभी इलाकों में पानी की सप्लाई दे दी गई है। जिन इलाकों में शनिवार को पानी नहीं आएगा, वहां रविवार तक सप्लाई दे देंगे। शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर के लिए करीब 47 एमएलडी पानी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में ठप रहेगी सप्लाई
कंपनी के अनुसार शहर के विकासनगर, न्यू शिमला, कनलोग, टुटू, चक्कर, घोड़ाचौकी और कैथू एरिया में पानी की सप्लाई ठप रहेगी। प्रयास रहेगा कि रविवार शाम तक यहां पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed