फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Potato seed to be supplied from Jalandhar for Himachal

हिमाचल के लिए जालंधर से मंगाया जाएगा आलू का बीज, ये है बड़ी वजह

Fri, 07 Jun 2019 10:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Potato seed to be supplied from Jalandhar for Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में आलू की फसल लगाने के लिए जालंधर से बीज मंगवाया जाएगा। निमेटोड वायरस से निपटने को प्रदेश सरकार यह वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। लाहौल की मिट्टी की इस साल दोबारा जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन


बीते साल केंद्र सरकार ने हिमाचल सहित देश के चार राज्यों के आलू बीज पर साल 2024 तक प्रतिबंध लगाया है। इसके चलते इस साल कृषि विभाग कुफरी सहित अन्य क्षेत्रों में आलू के बीज नहीं लगा सका है।
विज्ञापन


हिमाचल के बीज पर प्रतिबंध के बाद कृषि विभाग किसानों की सुविधा को पंजाब से बीज उपलब्ध करवाने की योजना बना रहा है। कृषि विभाग और सीपीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक जालंधर का बीज शिमला और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी पैदावार दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने की तैयारी में जुटा है। बीते साल लाहौल में लगाई गई आलू की फसल की जांच को जल्द लाहौल की मिट्टी की जांच भी की जाएगी।

2024 तक हिमाचल के आलू बीज को प्रतिबंधित किया था

Potato seed to be supplied from Jalandhar for Himachal

देखा जाएगा कि क्या लाहौल में भी निमेटोड वायरस तो नहीं है। अगर लाहौल की मिट्टी में वायरस नहीं मिलता है तो प्रदेश को बड़ी राहत मिलेगी। बीते साल कृषि मंत्रालय ने सूबे के आलू में सूत्र कृमि (निमेटोड) पाए जाने पर साल 2024 तक हिमाचल के आलू बीज को प्रतिबंधित किया था।

शिमला के सबसे बड़े आलू उत्पादन क्षेत्र कुफरी और फागू में सबसे ज्यादा यह वायरस पाया गया था। इसके चलते ही इस साल कृषि विभाग ने कुफरी में आलू का बीज नहीं लगाया।

लाहौल की मिट्टी में वायरस नहीं मिलने पर केंद्र ने लाहौल के आलू बीज पर लगाए प्रतिबंध को हटा दिया था। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने इस साल दोबारा से लाहौल की मिट्टी की जांच करवाने का फैसला लिया है।

कृषि विभाग के निदेशक देसराज शर्मा ने बताया है कि जालंधर से आलू बीज मंगवाने पर विचार चल रहा है। सरकार से चर्चा करने के बाद इस बाबत अंतिम फैसला लिया जाएगा। लाहौल की मिट्टी की भी जल्द जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed