फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   potato seed price hike in una himachal pradesh

हिमाचल: आलू बीज के दामों में फिर उछाल, एक हफ्ते में 11 सौ रुपये क्विंटल महंगा

Mon, 13 Dec 2021 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर विकास चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विकास चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरूआती दिनों में बीज की कीमत 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक रही, लेकिन छह दिसंबर के बाद बीज की कीमत अचानक 1400 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई।

विज्ञापन
potato seed price hike in una himachal pradesh
आलू बीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलू के बीज के दामों में अचानक उछाल आया है। एक हफ्ते में ही यह 1100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। आलू उत्पादक जालंधर के गोदामों से बीज खरीदकर ला रहे हैं। आलू की कच्ची फसल की पटाई के बाद अब किसान आलू की चार महीने वाली फसल को बीजने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए किसानों ने आलू का बीज पंजाब के गोदामों से लाकर अपने गोदामों और घरों में रखना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरूआती दिनों में बीज की कीमत 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक रही, लेकिन छह दिसंबर के बाद बीज की कीमत अचानक 1400 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। जो किसान शुरुआती दिनों में बीज की खरीब नहीं कर पाए, अब उन्हें महंगी कीमत में बीज की खरीद करनी पड़ रही है। किसान मदन लाल ने बताया कि उन्होंने करीब 500 कनाल में आलू की चार महीने वाली फसल लगानी है।
विज्ञापन


दिसंबर की शुरुआत में ही उन्होंने जालंधर से 300 क्विंटल बीज की खरीद कर ली थी। एक कनाल में एक क्विंटल बीज की जरूरत रहती है। इस लिहाज से उन्होंने 500 क्विंटल बीज की जरूरत है। इस समय उन्हें 200 क्विंटल बीज और चाहिए। पहले जहां उन्होंने बीज 1400 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदा था। अब उन्हें 2500 रुपये के हिसाब से बीज की खरीद करनी पड़ेगी। इसके बाद फसल पर चार महीने तक होने वाला खर्च अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रोहित कुमार का कहना है कि अभी फसल लगाने में दो हफ्ते बाकी है। उचित रखरखाव की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में बीज नहीं खरीदा। अब बीज महंगा हो चुका है और उन्हें बीज खरीदने के लिए दोगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी।


उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया की जिले में लगभग 500 हेक्टेयर जमीन में आलू की फसल लगती है। यह फसल ज्यादातर बड़े किसान ही लगाते हैं। सर्दी के दिनों की इस फसल की पैदावार कच्ची फसल के मुकाबले अधिक होती है। इस फसल से जुड़े किसी तरह के परामर्श के लिए किसान जिला कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed