फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Postings in himachal electricity board on the basis of performance

बिजली महकमे में अब परफार्मेंस के हिसाब से ही मिलेगी पोस्टिंग

Thu, 12 Jul 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Postings in himachal electricity board on the basis of performance

राज्य बिजली बोर्ड, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन और पावर कारपोरेशन में अब परफार्मेंस के हिसाब से पोस्टिंग दी जाएगी। सरकार ने युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कम काम वाली सीटों में बरसों से डेरा डाले हुए अधिक अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय बिजली बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य बिजली बोर्ड की जिन सीटों पर काम कम है, वहां अधिक स्टाफ तैनात है। जबकि जिन सीटों पर काम अधिक है, वहां कम स्टाफ सेवाएं दे रहा है। इसके चलते सरकार ने बिजली बोर्ड को युक्तिकरण करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

Postings in himachal electricity board on the basis of performance

केंद्रीय बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने बिजली बोर्ड में स्टाफ का सही वितरण नहीं होने को लेकर बीते दिनों ही अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर को रिपोर्ट सौंपी है। इसके आधार पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बोर्ड प्रबंधन को युक्तिकरण के आदेश जारी किए हैं।

बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 23 हजार कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन और पावर कारपोरेशन में युक्तिकरण किया जाएगा। युक्तिकरण होने से सैकड़ों अफसर और कर्मियों के तबादले होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed