फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   post office news

Shimla News: पगडंडी से आसमान, ड्रोन से दूर गांवों तक पहुंचेगा पैगाम

Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
post office news
हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी चिट्ठी, 110 रूट चिह्नित
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल में विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पगडंडी से आसमान तक की नीति के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में अब डाक विभाग नया सफर शुरू कर रहा है। इसके तहत जल्दी ही 110 रूटों पर ड्रोन के जरिए डाक और पार्सल डिलीवरी शुरू की जाएगी। इसके तहत फिलहाल प्रदेश के 36 रूटों पर यह सेवा शुरू हो गई है और इसके सकारात्मक नतीजे मिले हैं।
इसके अंतर्गत मंडी प्रधान डाकघर से रेहरधार शाखा डाकघर तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की ड्रोन से डिलीवरी कर इस सेवा का शुभारंभ किया गया था। हिमाचल जैसे पर्वतीय प्रदेश में इस ऐतिहासिक पहल से दुर्गम गांवों तक डाक और पार्सल पहुंचाने में कम समय लगता है। पार्सल, सीओडी आर्टिकल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। ड्रोन एक डाकघर से दूसरे डाकघर के बीच ट्रांसपोर्ट का माध्यम बनेगा। इससे जिस दिन पार्सल आएगा, उसी दिन डिलीवर हो जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को विश्व डाक दिवस के अवसर पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल संजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी और दुर्गम गांवों तक डाक और पार्सल पहुंचाने के लिए ड्रोन डिलीवरी शुरू की गई है, जिससे समय की बचत हुई है और सेवा की विश्वसनीयता बढ़ी है। कहा कि अभी यह सुविधा मंडी, जोगिंद्रनगर और रामपुर सहित कुछ क्षेत्रों में शुरू की गई है। जल्द पूरे प्रदेश में ड्रोन से डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही डाक विभाग, हिमाचल प्रदेश परिमंडल में शुक्रवार से राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुभारंभ भी हुआ। यह सप्ताह 15 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। विश्व डाक दिवस 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर मनाया जाता है। संजय सिंह ने बताया कि इस वर्ष का सप्ताह डाक संचालन में प्रौद्योगिकी और नवाचार के बढ़ते उपयोग पर केंद्रित है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत हिमाचल में 12 से 15 अक्तूबर तक चार दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। 12 अक्तूबर को फन विद फिलैटली दिवस मनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को डाक टिकटों की रंगीन दुनिया से जोड़ा जाएगा। संग्रहालय भ्रमण, डाक टिकट प्रश्नोत्तरी और दीनदयाल स्पर्श योजना पर जागरूकता सत्र होंगे। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता और डाक टिकट प्रदर्शनी भी होगी। 13 अक्तूबर को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक-केंद्रित सेवा दिवस होगा। सभी प्रधान डाकघरों में डाक चौपाल शिविर लगेंगे। यहां पीओएसबी, पीएलआई/आरपीएलआई और आधार सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। नुक्कड़ नाटक और ग्राहकों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे। 14 अक्तूबर को डाक एवं पार्सल दिवस मनाया जाएगा। इसमें परिमंडल के प्रमुख केंद्रों पर बड़े ग्राहकों के साथ बैठकें होंगी। डाक सेवा से आत्मनिर्भर बने लोगों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। 15 अक्तूबर को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस होगा। कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए प्रौद्योगिकी प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed