Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Portmore School won the third prize at the festival.

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल ने फेस्टिवल में जीता तीसरा पुरस्कार

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Portmore School won the third prize at the festival.
शिमला। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की छात्राओं ने चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल इंक्लूसिव थियेटर फेस्टिवल की क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा पुरस्कार हासिल किया। छात्राओं ने प्रसिद्ध कथाकार एसआर हरनोट की कहानी नदी गायब है पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 चंडीगढ़ में किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नदियों के अस्तित्व पर मंडराते खतरे, जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति मानवीय जिम्मेदारियों का संदेश दिया। प्रबंधन के अनुसार प्रस्तुति की खास बात यह रही कि इसमें करीब 40 प्रतिशत विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी शामिल रहे। प्रधानाचार्य जयदेव नेगी ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। कहानी के लेखक एसआर हरनोट ने भी छात्राओं के शानदार मंचन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article