फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   porn movie showing at school at kullu

आपत्तिजनक फिल्म दिखाने वाले स्कूल को नोटिस

Sat, 22 Nov 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 22 Nov 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
porn movie showing at school at kullu

हिमाचल प्रदेश बाल संरक्षण अधिकार आयोग ने निजी स्कूल में आपत्तिजनक फिल्म दिखाए जाने का कड़ा संज्ञान लिया है। स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष श्याम डोगरा, सदस्य पूजा शर्मा और कुसुम वर्मा इन दिनों कुल्लू दौरे पर हैं। आयोग ने बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुल्लू के साथ बैठक भी की। इसमें बाल मजदूरी, बाल शोषण, भिक्षावृत्ति आदि विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


टीम ने बाल आश्रम कलैहली का भ्रमण भी किया। टीम ने देखा कि आश्रम में बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप सभी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि टीम ने जिला परिषद सदस्य बुद्धि सिंह के साथ मिलकर बजौर में सरकारी जमीन को भी देखा, जिसे जिला परिषद और पंचायत के लोग बाल आश्रम बनाने के लिए दान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में बच्चों को आपत्तिजनक फिल्म दिखाई गई है, उसे आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।

आयोग अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed