फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Popular Punjabi singer Sunanda Sharma Interview

पंजाबी गायिका सुनंदा ने अमर उजाला से कही दिल की बात

Fri, 17 Mar 2017 12:50 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 17 Mar 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Popular Punjabi singer Sunanda Sharma Interview

पंजाबी कलाकार सुनंदा शर्मा ने कहा कि अभी तो शुरुआत है, कड़ी मेहनत कर गायकी क्षेत्र में बहुत आगे निकलना है। पंजाबी गीतों ने देश-विदेश में पहचान दी है। पहले गीत बिल्ली अख और नए गीत घूमण घूमाण नूं तां थार रखी है, बुलेट तो रखी है पटाके पाण नूं खूब पसंद किया जा रहा है। हिमाचल के पांवटा में होली मेले पर प्रथम लाइव शो कार्यक्रम था।

विज्ञापन


कुछ नए पंजाबी गीत प्रोजेक्ट्स प्रगति पर हैं। पंजाबी सिंगर का कहना है कि मौका मिला तो बॉलीवुड में सिंगिग और अभिनय में भी किस्मत आजमाएंगी। उनका जन्म पंजाब के फतेहगढ़ चुरोया, गुरदासपुर में हुआ। शुरू से ही गायन का शौक रहा। अमृतसर से अंग्रेजी में एमए की। स्कूल और कॉलेज समय से स्टेज किए हैं। पीटीसी मिस मोहाली, पंजाबन तथा मिस अमृतसर रह चुकी हैं।
विज्ञापन


एक्टिंग, मॉडलिंग और सिंगिग में कॅरिअर पर फोकस किया है। शुरू में अन्य कलाकारों के गीत गाए। अब खुद अपने लिखे गीत गाए हैं। इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। बिल्ली अख गीत तो यू ट्यूब पर खूब छाया रहा। इस गीत ने कॅरिअर को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नया गीत बाइक रखी है पटाखे पाण नूं भी हर युवा की जुबान पर है। उनकी एलबम जट यमला, पटाखे, बिल्ली अख और बिदू बिदू को खूब पसंद किया है। श्रोताओं का प्यार ही कलाकारों की वास्तविक कमाई होती है। पंजाबी गीतों से पहचान मिली है। पंजाबी गायिका ने युवा नशे से दूर रहे। 


गुरुद्वारे में नवाया शीश, आसन बैराज की सुंदरता निहारी
सुनंदा शर्मा ने पांवटा पहुंचने पर बुधवार शाम को गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। इसके बाद उत्तराखंड सीमा पर आसन बैराज में पहुंचीं। यहां जल पक्षियों और सुंदर झील वाले पर्यटन स्थल पर कुछ पल बिताए। कहा कि हिमाचल बेहद खूबसूरत है। देवभूमि के लोग मेहनतकश और सादगी पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed