फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pong Gulzar from migratory birds, for the first time two birds of rare species arrived

मेहमान परिंदों से पौंग गुलजार, पहली बार दुर्लभ प्रजाति के दो पक्षी पहुंचे

Sat, 01 Feb 2020 09:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Pong Gulzar from migratory birds, for the first time two birds of rare species arrived
पौंग झील मेहमान परिंदों से गुलजार - फोटो : अमर उजाला

पौंग झील में इस बार लेसर व्हाइट फ्रंटेड गीज और ग्रेटर व्हाइट फ्रंट गीज नामक अति दुर्लभ प्रजाति के साइबेरियन पक्षी पहली बार पहुंचे हैं। डीएफओ डीएस डडवाल ने कहा कि इन दोनों पक्षियों की प्रजातियां लुप्त हो रही हैं, लेकिन पौंग झील में इनकी दस्तक इन प्रजातियों के पक्षियों की बढ़ोतरी की ओर इशारा कर रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौंग झील में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आए हैं।

विज्ञापन


इस साल पौंग झील में 114 प्रजातियों के 115701 विदेशी पक्षी पंजीकृत किए गए हैं, जबकि पिछले साल 103 प्रजातियों के 115229 प्रवासी पक्षी पंजीकृत किए गए थे। वन्य जीव प्राणी विभाग की गिनती में इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा 472 अधिक विदेशी पक्षी आए हैं, जबकि बार हैंडेड गीज में इस बार 68 प्रतिशत इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


बार हैंडेड गीज इस साल 49,496 पंजीकृत किया गया था, जबकि पिछले साल की गणना में 29443  दर्ज किए गए थे। यह पक्षी इस झील को अधिक सुरक्षित मानते हुए अधिकांश तौर पर ट्रांस हिमालयन, तिब्बत सेंट्रल एशिया, रूस, साइबेरिया से लंबी उड़ान भर कर यहां आते हैं और गर्मियों के आरंभ तक यहां रहते हैं। वन्य प्राणी विभाग के पीसीसीएफ सविता ने कहा कि 30 और 31 जनवरी को 114 प्रजातियों के 115701 पक्षियों का पौंग झील में पंजीकरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pong Gulzar from migratory birds, for the first time two birds of rare species arrived

 पौंग झील में 60 प्रजातियों के 104032, 30 प्रजातियों के 10377 और 24 प्रजातियों के 1292 पक्षी दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे 432 प्रजातियों के 35 प्रतिशत और हिमाचल में 75 प्रतिशत प्रवासी व स्थानीय पक्षी पौंग झील में विचरण करते हैं। इस बार पौंग झील में मुख्य प्रजातियों में बार हैंडेड गीज 49496, नार्दन पिंटेल 12881, एयूरशियन कूट10860, कॉमन टिल्स 7334, कॉमन पौचार्ड 3988, नॉर्दन शोवलर 2818, ग्रेट करमोनेन्ट 2121, एयूरशियन विजियन 1350 व रूडी शेल्डक 1028 दर्ज किए गए। जबकि दूसरी अन्य प्रजातियों में कॉमन शेल्डक 75, नॉर्दन लैप्विंग्स 32, कॉमन रिंग प्लोवर 20, पेड़ अवोकेट्स 9, ऑस्प्रेस 5, ब्लैक बेललिएड टर्न्स 5, कॉमन मेर्गन्सर्स 4, सारस क्रेन 2, एयूरशियन कर्लियुस 2, व्हाइट टेल्ड टर्न्स 5, वाटर पिपिट्स 1, लेसर व्हाइट फ्रंटेड गीज एक व बीफ  बेललिएड पिपिट्स एक दर्ज किए गए। े के लिए आते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed