फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   polytechnic colleges Interns help can taken in bridge construction

पुल निर्माण में पॉलीटेक्निक कॉलेजों के इंटर्न की ली जा सकेगी सहायता

Tue, 20 Apr 2021 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
polytechnic colleges Interns help can taken in bridge construction
पुल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुल निर्माण में पॉलीटेक्निक कॉलेजों के इंटर्न की मदद ली जा सकेगी। विशेषज्ञों की कमी होने की सूरत में ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने सख्ती कर दी है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण को केंद्रीय मंत्रालय की राष्ट्रीय ग्रामीण अवसरंचना विकास एजेंसी के संयुक्त सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल ने एक पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


पत्र के अनुसार पुल परियोजनाओं की प्लानिंग, डिजाइन और निरीक्षण आदि के लिए पर्याप्त संख्या में पुल विशेषज्ञों का प्रबंध किया जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञों को सूचीबद्ध किया जाए। विशेषज्ञों की सही निगरानी में अगर बारीकी से पुल बनाए जाएंगे तो इससे इनकी उम्र भी बढ़ेगी। विशेषज्ञों की कमी होने की स्थिति में सेवानिवृत्त अधिकारियों, मार्केट में मौजूद परामर्शकों के अलावा इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों के इंटर्न की भी सेवाएं ली जा सकती हैं। इन्हें निगरानी करने के लिए दैनिक आधार पर साइट पर भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed