फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poltics in mc house in shimla

निगम चुनाव से पहले सदन में सामने आई भाजपा की गुटबाजी

Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Poltics in mc house in shimla
मेयर पर पूर्व महापौर ने साधा निशाना, भाजपा पार्षदों ने भी मेयर डिप्टी मेयर पर कसे तंज
विज्ञापन

विश्वास भारद्वाज
शिमला। नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने से पहले भाजपा पार्षदों की गुटबाजी सोमवार को सदन के दौरान खुलकर सामने आई। अगले साल होने वाले निगम चुनाव से पहले सदन में भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे पर शब्दों के तीखे बाण चलाए।
पूर्व मेयर कुसुम सदरेट ने मौजूदा मेयर सत्या कौंडल पर निशाना साधा। अनाडेल वार्ड में सड़क किनारे चेन लगाकर रिश्तेदार को पार्किंग सुविधा देने का मामला उठाया। पूछा कि वार्ड की पार्षद होने के बावजूद उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि किसके रिश्तेदारों को यह सुविधा दी। कुसुम ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सड़कें चौड़ी की जा रही हैं न कि चेन लगाकर रिश्तेदारों को पार्किंग देने के लिए। भाजपा पार्षद सुनील धर ने कहा कि कैपिटल होटल के पास भी पार्किंग के लिए चेन लगाई थी जिसे न्यायालय के आदेशों पर हटाया गया। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि पूरा शहर मेरा रिश्तेदार है, आरोप निराधार हैं। आयुक्त ने स्पष्टीकरण दिया कि निगम फंड से सड़क चौड़ी कर पार्किंग बनाई है। आय बढ़ाने के लिए पार्किंग स्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं, जिसने पहले आवेदन किया उसकी गाड़ी के लिए चेन लगी, अन्यों के लिए भी लगेगी।
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर बोले, खैरात नहीं हक मांग रहा हूं
नगर निगम के पूर्व भाजपा समर्थित डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने हाउस के दौरान उनके वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि शहर के हर वार्ड में वाटर एटीएम लगाए उनके वार्ड में नहीं लगा। निगम ने ई टॉयलेट और वॉटर एटीएम पर करोड़ों खर्चे लेकिन पब्लिक को लाभ नहीं मिला। आवाज दबाने की कोशिश हुई तो तल्ख लहजे में बोले मैं खैरात नहीं मांग रहा, हक मांग रहा हूं। टॉलैंड में चल रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां ई टॉयलेट मिट्टी में दब गया है निगम लापरवाही में सोया है। सहायक आयुक्त अजीत भारद्वाज ने शहर के वॉटर एटीएम स्कूलों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा, ताकि बच्चे साफ पानी पी सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव और जसविंदर ने भी उठाए सवाल
व्यापार मंडल के अध्यक्ष और रुलदुभट्टा वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ पार्षद संजीव ठाकुर ने शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कामों का सही ब्यौरा न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि स्मार्ट सिटी का काम संजौली और ढली पर ही केंद्रित हो रहा है। संजीव ठाकुर और भाजपा के मनोनीत पार्षद जसविंदर सिंह ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर कोरोना काल के दौरान कारोबारियों को जारी पानी और गारबेज बिलों में छूट का मामला प्रभावी तरीके से सरकार से नहीं उठा पाए। डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने कहा कि सभी जरूरी मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed