फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Jairam Thakur says cm sukhvinder Sukhu should list four achievements of his own govt, rather than wo

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- अपनी सरकार के चार काम गिनाएं मुख्यमंत्री सुक्खू, भाजपा के गुटों की चिंता छोड़ें

Wed, 21 Oct 2026 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 06:30 PM IST
सार

जयराम ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास और जनहित के कार्य ठप हैं तथा मुख्यमंत्री न तो अपना मंत्रिमंडल संभाल पा रहे हैं और न ही पार्टी संगठन को एकजुट रख पा रहे हैं।

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur says cm sukhvinder Sukhu should list four achievements of his own govt, rather than wo
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोन प्रिय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भाजपा के गुट गिनाने के बजाय अपनी पार्टी और सरकार संभालने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर टिप्पणी करने से पहले वह अपने चार साल के कार्यकाल के चार काम गिनाएं। जयराम ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास और जनहित के कार्य ठप हैं तथा मुख्यमंत्री न तो अपना मंत्रिमंडल संभाल पा रहे हैं और न ही पार्टी संगठन को एकजुट रख पा रहे हैं। बुधवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की समस्याओं और अपनी सरकार के कामकाज पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा से हटकर शुल्क की सरकार बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री लंबे समय से गुटों की राजनीति करते रहे हैं और अब भी सरकार में सभी को साथ लेकर चलने में नाकाम हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री भाजपा के गुट गिनाकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे: जयराम 
जयराम ने कहा कि मंत्रिमंडल को दरकिनार कर मित्रमंडल के सहारे सरकार चलाने के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री भाजपा के गुट गिनाकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उड़ान केंद्र सरकार की योजना है और इसके तहत हवाई सेवाओं को व्यवहार्य बनाने के लिए दी जाने वाली वायबिलिटी गैप फंडिंग में केंद्र की अहम भूमिका है। ऐसे में मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के योगदान को स्वीकार करते हुए उसका आभार जताना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाले सहयोग का श्रेय लेने में आगे रहती है, लेकिन केंद्र का नाम लेने से कतराती है। जयराम ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों में केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर केंद्र के योगदान को स्वीकार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में सुस्ती और जनसमस्याओं की अनदेखी: जयराम
नेता विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में सुस्ती और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कें अब भी बहाली की प्रतीक्षा कर रही हैं। प्रदेश में नशे की समस्या बढ़ रही है और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जयराम ठाकुर ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और आउटसोर्स भर्ती के मामले में कथित वसूली के आरोपों को लेकर भी सरकार को घेरा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामियों को उजागर करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि उनकी आवाज दबाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को विपक्ष पर राजनीतिक टिप्पणी करने के बजाय रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, नशे और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed