फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pollution: tourists reaching Himachal for clean air

प्रदूषण में घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

Sun, 07 Nov 2021 12:21 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

पहाड़ों के सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हरियाणा से शिमला घूमने आए योगराज, अंकुश सेठ और दीपक अरोड़ा ने बताया कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से मैदानी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है, पहाड़ों की साफ आबोहवा में कुछ दिन बिताने के लिए शिमला पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Pollution:  tourists reaching Himachal for clean air
रोहतांग दर्रा में पर्यटक वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण से तंग आकर लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, कसौली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। दिवाली के बाद पहले ही वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी पहुंच गई। पहाड़ों के सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हरियाणा से शिमला घूमने आए योगराज, अंकुश सेठ और दीपक अरोड़ा ने बताया कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से मैदानी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है, पहाड़ों की साफ आबोहवा में कुछ दिन बिताने के लिए शिमला पहुंचे हैं। कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें अगले एक हफ्ते के लिए एडवांस बुक चल रही है।

विज्ञापन


 फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि दिवाली के बाद पहले वीकेंड पर कसौली, शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा मे टूरिस्ट बढ़े हैं। गुजरात का टूरिस्ट आना शुरू हो गया है, अगले हफ्ते में महाराष्ट्र के सैलानियों की आमद शुरू होने की उम्मीद है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ी है। रोहतांग में हुई बर्फबारी ने सैलानियों को आकर्षित किया है। आने वाले दिनों के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। शिमला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। मैदानों में बढ़े प्रदूषण से बचने के लिए टूरिस्ट पहाड़ों पर आ रहे हैं। आगामी विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान क्त्रिस्समस और न्यू ईयर पर होटलों में 100 फ़ीसदी ऑक्यूपेंसी का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर (एआईक्यू)
शिमला  38
मनाली 50
धर्मशाला 57
दिल्ली 365
भटिंडा, पंजाब 474
रोहतक, हरियाणा 407
 

वीकेंड पर पर्यटकों से पैक बीड़ बिलिंग

 पैराग्लाइडिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में वीकेंड पर शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने दस्तक दी। शुक्रवार शाम से ही बीड़ के आसपास के होटल पूरी तरह से पैक हो गए थे। शनिवार को लैंडिंग साइट पर बड़ी संख्या में पर्यटक नजर आए। सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग कर आसमान से खूबसूरत वादियों को निहारा। बीड़ बिलिंग में वर्तमान में 250 से अधिक पैराग्लाइडर पायलट उड़ानों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को अधिकांश पायलट सुबह से लेकर शाम तक उड़ानों में व्यस्त रहे। प्रत्येक वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, लेकिन दीपावली के अवकाश के दिन होने के चलते घाटी में पर्यटकों की संख्या का आंकड़ा उम्मीद से कहीं अधिक रहा।

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर और नवंबर माह घाटी में पैराग्लाइडिंग उड़ानों के लिए सबसे उपयुक्त रहता है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक मौसम उड़ानों के अनुकूल रहा। रविवार को और अधिक संख्या में पर्यटकों के घाटी में दस्तक देने की उम्मीद है। बीड़ बिलिंग होटल एसोसिएशन के प्रधान सतीश अबरोल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद घाटी में पर्यटकों की संख्या का आंकड़ा बढ़ा है और इससे होटल व्यवसाय पर भी अनुकूल असर पड़ा है। पायलट ज्योति ठाकुर का कहना है कि मौसम के अनुकूल रहने पर शनिवार को अधिकांश पायलट उड़ानों में व्यस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed