फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Sukhwinder Sukhu's shakti pradarshan a day before Pratibha Singh took over

हिमाचल कांग्रेस: चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कार्यक्रम बदला, 5 मई को संभालेंगे पदभार

Mon, 02 May 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 07:15 PM IST
सार

इससे पहले चार मई को पदभार संभालने का कार्यक्रम था। सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अब 4 मई को शिमला जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुक्खू राजीव भवन में संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Politics: Sukhwinder Sukhu's shakti pradarshan a day before Pratibha Singh took over
प्रतिभा सिंह व सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पदभार ग्रहण समारोह में बदलाव हो गया है। सुक्खू अब 4 मई की जगह पांच मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार संभालेंगे। 4 मई को सुक्खू जिला शिमला के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय में संबोधित करेंगे। नए कार्यक्रम के अनुसार सुक्खू 4 मई को ही प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ आकर पदभार ग्रहण करेंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू चार मई को शिमला पहुंचेंगे। इससे पूर्व परवाणू, सोलन में उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे सुक्खू शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संबोधित करेंगे। उधर, 5 मई को प्रस्तावित शिमला के चौड़ा मैदान में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने को सभी नेताओं को जिम्मेवारियां सौंप दी गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यालय में नए पदाधिकारियों के सीटिंग प्लान को शुरू हुई माथापच्ची
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नए पदाधिकारियों के सीटिंग प्लान को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अब चुनाव प्रचार कमेटी सहित चार कार्यकारी अध्यक्षों के लिए भी कमरों का इंतजाम करना जरूरी हो गया है। राजीव भवन में उपलब्ध कमरों में पहले से ही पदाधिकारी बैठे हुए हैं। ऐसे में नए पदाधिकारियों को बिठाने के लिए प्रोटोकॉल के हिसाब से खूब दिमागी कसरत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed