फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Runner Sunil said that All MLAs run with me, if you do not breathe, then say

सियासत: धावक सुनील बोले- मेरे साथ दौड़ें सभी विधायक, सांसें न फूला दीं तो कहना

Tue, 19 Apr 2022 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पहाड़ चढ़ते आप की सांसें फूलने के बयान पर उन्होंने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं, प्रदेश के सभी 68 विधायक उनके साथ दौड़ें। 

विज्ञापन
Politics: Runner Sunil said that All MLAs run with me, if you do not breathe, then say
अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के दूसरे ही दिन अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पहाड़ चढ़ते आप की सांसें फूलने के बयान पर उन्होंने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं, प्रदेश के सभी 68 विधायक उनके साथ दौड़ें। सांसें न फूला दीं तो कहना। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सुनील ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आप की एंट्री से भाजपा सरकार बौखला गई है। प्रदेश में अब बी और सी ग्रेड की सरकारों का जमाना जा चुका है। अब ए ग्रेड की सरकार का जमाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेल मंत्री के गृह जिला के खिलाड़ियों के लिए तो पॉलिसी बनाती है, लेकिन दूसरे जिलों के लिए कुछ नहीं करती। एथलीटों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन


वह दो लाख किलोमीटर दौड़कर इतने नहीं थके, जितने पिछले 6 वर्षों में प्रदेश विधानसभा व सचिवालय शिमला के चक्कर लगाकर थक गए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एथलीटों के लिए क्यों पॉलिसी नहीं बनाते। सुनील शर्मा ने कहा कि इंडिया में खेलों में भी राजनीति हावी हो रही है। न तो यहां पर खिलाड़ियों को खेल स्टेडियम व अन्य सुविधाएं मिल रही हैं, न ही उन्हें बेहतर कोच मिलते हैं। जो बेहतर कोच होते हैं, उन्हें राजनीति के चलते दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर फुटबाल, हॉकी व एथलीट की अनदेखी के भी आरोप लगाए। सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र व हिमाचल सरकार हॉकी को भुला ही चुकी है। इंडिया कहीं भी फुटबाल में टॉप 100 में नहीं आता है, एथलीट तो भूल ही जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed