{"_id":"6aa3d7cc17def4a9290824b0","slug":"politics-jairam-thakur-says-cm-is-unsettled-by-factionalism-within-the-party-and-the-current-political-situat-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- कैबिनेट बैठक टली, जन संवाद टला, विचलित दिख रहे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- कैबिनेट बैठक टली, जन संवाद टला, विचलित दिख रहे मुख्यमंत्री
Fri, 11 Sep 2026 03:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:58 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले से तय कैबिनेट बैठक टाल दी गई, जन संवाद कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया और कई नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला जिला परिषद चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के भीतर की राजनीतिक स्थिति उजागर कर दी है। पहले से तय कैबिनेट बैठक टाल दी गई, जन संवाद कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया और कई नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें जिला परिषद चुनाव के नतीजों को नॉर्मल रूटीन बताया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर यह वास्तव में सामान्य प्रक्रिया थी तो फिर चुनाव रोकने के लिए सरकार ने बार-बार नियमों में बदलाव क्यों किए और अदालतों में लगातार फजीहत क्यों झेली। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने अपने समर्थकों को फायदा पहुंचाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और सांविधानिक मर्यादाओं को दरकिनार करने की कोशिश की, लेकिन चुनाव परिणामों ने सारी रणनीति पर पानी फेर दिया। नेता विपक्ष ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के स्तर पर भी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और प्रदेश के नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे साफ है कि सरकार के भीतर राजनीतिक अस्थिरता और गुटीय संघर्ष बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सामने वास्तविक स्थिति रखनी चाहिए और बताना चाहिए कि सरकार और संगठन में आखिर किसका दबदबा चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी राजनीतिक परेशानियों से ध्यान हटाने के लिए हार को सामान्य बता रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि जिला परिषद चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की अंदरूनी एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन