{"_id":"61fe9c98d9ff185543682666","slug":"politics-cm-jairam-said-that-pratibha-singh-also-started-lying-with-kaul-singh-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: सीएम जयराम बोले- कौल के साथ बैठकर प्रतिभा ने भी शुरू किया झूठ बोलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: सीएम जयराम बोले- कौल के साथ बैठकर प्रतिभा ने भी शुरू किया झूठ बोलना
Sat, 05 Feb 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नगवाईं
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नगवाईं
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:21 PM IST
सार
सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस नेता कौल सिंह पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रेस वार्ता में कौल सिंह के साथ बैठकर प्रतिभा सिंह भी झूठ बोलने लगी हैं। मंडी आकर सांसद ने गलत आंकड़े पेश किए और कहा कि हवाई अड्डे की मांग संसद में उन्होंने ही उठाई।
विज्ञापन
सीएम जयराम का मंडी दौरा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के औट में जनसभा के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बल्ह में ही बनेगा। एयरपोर्ट के लिए बल्ह के अलावा तीन किलोमीटर की एयर स्ट्रिप और कहीं नहीं मिली। बल्ह पूरे प्रदेश में एयरपोर्ट के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए। सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस नेता कौल सिंह पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रेस वार्ता में कौल सिंह के साथ बैठकर प्रतिभा सिंह भी झूठ बोलने लगी हैं। मंडी आकर सांसद ने गलत आंकड़े पेश किए और कहा कि हवाई अड्डे की मांग संसद में उन्होंने ही उठाई। उन्हें यही मालूम नहीं है कि हवाई अड्डा बन कहां रहा है और कौल सिंह से पूछकर घोघरधार बता गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर झूठ बोलने में माहिर हैं। उनका मुकाबला प्रदेश में कोई नेता नहीं कर सकता है। विकास के नाम पर कौल ने द्रंग हलके की जनता को कई सालों तक झूठ बोलकर ठगा है। समाज सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि आदमी बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा हो। कौल सिंह पढ़े-लिखे होने के बाद भी द्रंग का विकास नहीं करवा पाए, जबकि कम पढ़े-लिखे जवाहर ठाकुर ने चार साल के कार्यकाल में द्रंग में विकास की नई इबारत लिखी है। हवाई अड्डा के लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में करीब 20 स्थानों पर सर्वे करवाया था। कहीं पर तीन किलोमीटर रनवे बनाने के लिए उचित जगह नहीं है। द्रंग की घोघरधार में हेलीपैड बन सकता है, हवाई अड्डा नहीं। अगर कौल सिंह ठाकुर ने कोई सर्वे करवाया है तो वह जनता को बताएं। विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह हर जगह उन्हें अनपढ़ कहते फिरते हैं, लेकिन इसी अनपढ़ ने कौल सिंह को घर बैठा दिया है।
विज्ञापन