फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Chandresh Kumari may increase Sudhir's troubles, became active by talking about contesting elections

सियासत: सुधीर की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं चंद्रेश कुमारी, चुनाव लड़ने की बात कहकर हुईं सक्रिय

Fri, 04 Feb 2022 02:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Feb 2022 02:34 AM IST
सार

 कांग्रेस की उम्रदराज नेत्री  चंद्रेश कुुमारी ने बयान देकर धर्मशाला की कांग्रेस राजनीति में एक बार हलचल पैदा कर दी है। इससे धर्मशाला कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। चंद्रेश अगर राजनीति में और अधिक सक्रिय होती हैं तो धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। 

विज्ञापन
Politics: Chandresh Kumari may increase Sudhir's troubles, became active by talking about contesting elections
पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी पूर्व मंत्री सुधीर की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। चंद्रेश ने अचानक मीडिया में आकर बयान दिया है कि पार्टी चाहे तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस की उम्रदराज नेत्री ने बयान देकर धर्मशाला की कांग्रेस राजनीति में एक बार हलचल पैदा कर दी है। इससे धर्मशाला कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। चंद्रेश अगर राजनीति में और अधिक सक्रिय होती हैं तो धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले साल भी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट को चंद्रेश ने पूरा जोर लगाया था, लेकिन वह पिछड़ गई थीं।

विज्ञापन


इससे पहले वह बमसन, थुरल, धर्मशाला और राजस्थान के जोधपुर से चुनाव लड़ चुकी हैं। दूसरी ओर, पूर्व मंत्री सुधीर एआईसीसी के सचिव पद पर हैं और उनकी हाईकमान में अच्छी पैठ है। इस बार शर्मा को पंजाब विधानसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब का पर्यवेक्षक लगाया है। हाईकमान शर्मा को कई बार दायित्व सौंपता रहा है। बताते हैं कि अगर  कांग्रेस हाईकमान ने उम्र की सीमा तय की तो भी चंद्रेश कुमारी के लिए संकट खड़ा हो सकता है। ऐसी स्थिति में सुधार शर्मा भी चंद्रेश से बाजी मार सकते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक अनिल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की नजदीकियां चर्चा में 
वहीं,  जिला मंडी के सदर हलके से भाजपा विधायक अनिल शर्मा और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश फील्ड में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस बात के चर्चे सोशल मीडिया में चल रहे हैं। इसमें बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रखा है। अभियान में वह कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के साथ नजर आ रहे हैं। अनिल शर्मा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है। वह सदर क्षेत्र के दौरे पर हैं। अब तक वह सदर के 70 प्रतिशत क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। बजट सत्र के लिए भी लोगों की नब्ज टटोल रहा हूं। मैं पहले क्षेत्र का विधायक हूं। कांग्रेस और बीजेपी सभी का बराबर हक है कि वे मुझसे मिलें। हाल ही में जिस पंचायत में गया था वहां पर कांग्रेस के इन नेताओं ने विधायक होने के चलते मेरा स्वागत किया। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि उनके गांव में विधायक अनिल शर्मा आए थे और विधायक होने के नाते स्वागत किया था। इससे ज्यादा कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed