फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Challenge to Arvind Kejriwal, misunderstanding will be cleared in Himachal

सियासत: सीएम जयराम बोले- अरविंद केजरीवाल को चुनौती, हिमाचल में दूर हो जाएगी गलतफहमी

Mon, 18 Apr 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका कांगड़ा में जोरदार ढंग से स्वागत होगा। शिमला में भी रोड शो में भव्य स्वागत किया गया। उनके आने से हिमाचल प्रदेश में एक अलग तरह का वातावरण खड़ा हो गया है। उनके प्रवास से सरकार को मजबूती मिल रही है। 

विज्ञापन
Politics: Challenge to Arvind Kejriwal, misunderstanding will be cleared in Himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को खुलेआम चुनौती दी है कि हिमाचल प्रदेश में उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अपना घर है। वे जब भी आएंगे तो इससे भाजपा को ताकत ही मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नड्डा का कांगड़ा में जोरदार स्वागत होगा। वह परिवार के समारोह में आ रहे हैं तो उनसे पार्टी के लिए भी कुछ समय मांगा गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका कांगड़ा में जोरदार ढंग से स्वागत होगा। शिमला में भी रोड शो में भव्य स्वागत किया गया। उनके आने से हिमाचल प्रदेश में एक अलग तरह का वातावरण खड़ा हो गया है। उनके प्रवास से सरकार को मजबूती मिल रही है। केजरीवाल के डर से नड्डा को लाने के आम आदमी पार्टी के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातों को उनको समझ लेना चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल की बात पर कहने की कोई जरूरत नहीं है। कहा कि भाजपा देश की ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। एक आदमी से डरने की कोई बात नहीं है। हम यहां खड़े हैं और खुलेआम चुनौती देते हैं और वह याद करेंगे। हिमाचल में उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का अपना घर है। वे एक बार नहीं, अनेक बार आते रहेंगे। केजरीवाल की बात पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिम्हानंद सरस्वती के भड़काऊ बयान पर बोले जयराम, ऐसी स्थिति पैदा न करें जिससे तनाव हो 

ऊना में महामंडलेश्वर यति नरसिम्हानंद सरस्वती के भड़काऊ बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा न करें, जिससे तनाव हो। उन्होंने कहा कि हमने स्पष्ट किया है कि वे अपना कार्यक्रम करना चाहते हैं तो करें, मगर भड़काऊ भाषण न दें। बंद हाल में करना चाहते हैं तो वे करें। धार्मिक आस्था को भड़कने नहीं देना चाहिए। समाज में किसी भी तरह की ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, जिससे समाज में तनाव की स्थिति पैदा न हो। जिला प्रशासन को कहा है कि कोई भी स्थिति ऐसी न बने। 

नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे कि नहीं, जयराम बोले - इसे तय करेंगे 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मीडिया ने शिमला में जब सवाल किया कि नगर निगम शिमला के चुनाव पार्टी चिन्हों पर हो रहे हैं कि नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि इसे तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed