फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Political War in Congress on Ticket Distribution.

कांग्रेस में घमासान की आहट, टिकट बंटवारे पर हो सकता है 'दंगल'

Sun, 22 Jan 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 22 Jan 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Political War in Congress on Ticket Distribution.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस साल के अंत में हिमाचल में प्रस्तावित चुनाव में अंदरूनी घमासान की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव से पहले अपनी नई भूमिका की तरफ इशारा किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर कहा कि ये बातें हाईकमान तय करता है। कांग्रेस में सत्ता और संगठन के बीच लगातार बढ़ रही इस तल्खी से आने वाले समय में टिकट बंटवारे पर दंगल होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर फेरबदल हो सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद पीसीसी चीफ की कमान संभालकर टिकट आवंटन में बड़ी भूमिका निभाते हुए मिशन रिपीट के लिए नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयास भवन धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री से यहां अमर उजाला ने सवाल किया कि क्या चुनावी साल में टिकट आवंटन को लेकर आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की बागडोर अपने हाथ में ले सकते हैं। इस पर सीएम ने कहा कि वो भी प्रोसेस का हिस्सा है। देयर इज नो डाउट।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की तर्ज पर धूमल के खिलाफ चुनाव लड़ने पर सीएम ने कहा कि वह धूमल के रास्ते में क्यों आएंगे। उन्होंने कहा कि वह एक ही जगह से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर हिमाचल में नए जिलों के गठन की बात को सिरे से नकार दिया।

त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा सांसद शांता कुमार की ओर से धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा को जनता से मजाक करने की बात पर सीएम ने कहा कि वरिष्ठ नेता से उन्हें ऐसे वक्तव्य की उम्मीद नहीं थी।

दो कुर्सियों पर नहीं बैठ सकता एक आदमी : सुक्खू

Political War in Congress on Ticket Distribution.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पीसीसी चीफ को हटाने का अधिकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ही है। कांग्रेस पार्टी संगठन का कार्य वर्तमान में ठीक चल रहा है।

पार्टी में दो अहम पद होते हैं। एक मुख्यमंत्री और एक पार्टी अध्यक्ष का। कांग्र्रेस के संविधान के अनुसार पार्टी के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू होता है। दोनों पदों पर एक व्यक्ति को नहीं बैठाया जा सकता है।

सुक्खू बोले - मेरे लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का फैसला सर्वमान्य है। उसकी कभी अवहेलना नहीं की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed