{"_id":"69414fbda0044207370b2d0b","slug":"political-turmoil-also-started-over-the-municipal-corporations-solution-camps-shimla-news-c-19-sml1002-648298-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम के समाधान शिविरों पर सियासी घमासान भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम के समाधान शिविरों पर सियासी घमासान भी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस वार्डों के आज लगने वाले शिविर में से भाजपा के पांच पार्षदों ने शामिल होने से किया इनकार
भाजपा पार्षद बोले, उनके वार्डों में नहीं हो रहे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में नगर निगम बुधवार को दस वार्डों का समाधान शिविर लगाने जा रहा है। यह समाधान शिविर शहर के छोटा शिमला स्थित एमसी पार्किंग में लगेगा लेकिन इसे लेकर घमासान मच गया है। शिविर में आधे पार्षद ही शामिल होंगे।
भाजपा के पांच पार्षद इस शिविर में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं। शिविर में महापौर सुरेंद्र चौहान लोगों की समस्याएं सुनेंगे। भाजपा पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में लंबे समय से विकास कार्य नहीं हो रहे। कई बार शिकायत और पत्राचार के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में यह समाधान शिविर महज औपचारिकता है। इसलिए इसमें शामिल न होने का निर्णय लिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थिक पार्षदों का कहना है कि यह शिविर पूरी तरह जनहित में आयोजित किया जा रहा है और किसी भी वार्ड के नागरिक अपनी समस्या रख सकते हैं लेकिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के चलते समाधान शिविर की मंशा और इसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाधान शिविर राजनीति से ऊपर उठकर होने चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह के शिविर लगाने का फायदा तभी है जब इसमें उठाई गई समस्याओं का समाधान भी हो। गौरतलब है कि सोमवार को हुए शिविर में भी भाजपा के तीन पार्षदों ने शिरकत नहीं की थी।
इन वार्डों के लोगों के लिए रखा है शिविर
समाधान शिविर में बैनमोर, पंथाघाटी, कसुम्पटी, छोटा शिमला, विकासनगर, कंगनाधार, पटयोग, न्यू शिमला, खलीनी और कनलोग वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। शिविर में पंथाघाटी, कसुम्पटी, विकासनगर, पटयोग और न्यू शिमला के भाजपा पार्षद शामिल नहीं होंगे।