फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

प्रत्याशियों से टिकट के लिए आवेदन लेगी कांग्रेस

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
political
शिमला। प्रदेश कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों से टिकट के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी। नगर निगम क्षेत्र के कुल 41 वार्डों के लिए चुनाव कराए जाने हैं। इनमें से बीस वार्ड विभिन्न वर्गों की महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित होने हैं।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि कांग्रेस चुनाव समिति तय करेगी कि पार्टी टिकट के लिए आवेदकों में कौन से दमदार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाने हैं। पहले चरण में सभी वार्डों से टिकट के शीघ्र दावेदारों से आवेदन मांगे जाने हैं। इसके बाद चुनाव समिति इन आवेदनों की छंटनी करेगी और फिर दमदार प्रत्याशियों के नामों के पैनल बनाए जाने हैं। इन पैनलों की छंटनी करके प्रदेश कांग्रेस के पास भेजे जाएंगे और फिर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों से टिकट के दावेदारों से आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इन आवेदनों में दमदार दावेदारो की छंटनी चुनाव समिति करेगी। इसके बाद नाम प्रदेश कांग्रेस के पास भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed