फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

चुनावी शोर में दब गई कच्चीघाटी में बने बहुमंजिला भवनों की जांच

Sun, 17 Oct 2021 05:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
political
शिमला। राजधानी के कच्चीघाटी इलाके में बने सैकड़ों बहुमंजिला भवनों की जांच का मामला चुनाव शोर में दब गया है। यहां तीन भवन ढहने और पांच बहुमंजिला भवन अनसेफ होने के बावजूद नगर निगम ने अभी तक इस एरिया में हुए निर्माण की जांच शुरू नहीं की हैं।
विज्ञापन

उधर, इस एरिया में कई भवन मालिक आजकल भी निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार चुनावी मौसम के देखते हुए नगर निगम इस मामले में ढिलाई बरत रहा है। यदि जांच होती है तो इस एरिया में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण होने का खुलासा हो सकता है। चुनावी साल में इन लोगों पर कार्रवाई करनी है या नहीं, इस पर फैसला लेना आसान नहीं होगा। कच्चीघाटी वार्ड के घोड़ा चौकी में 30 सितंबर को सात मंजिला भवन ढहने के बाद सरकार ने इस एरिया में बने भवनों की जांच के आदेश दिए थे। सरकार ने नगर निगम से इस एरिया में बने सभी बहुमंजिला भवनों की रिपोर्ट देने को कहा था। पूछा गया था कि इस एरिया में कुल कितने भवन हैं, इनमें कितने अवैध हैं, कितने लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर निर्माण किया है। लेकिन नगर निगम ने आधा महीना बीतने के बावजूद इन आदेशों पर काम शुरू नहीं किया है। भवनों की जांच के लिए टीमें गठित की जानी थी, लेकिन दावे के बाद ये टीमें अभी तक नहीं बनी हैं।
विज्ञापन

बारिश से भूस्खलन और भवन ढहने का खतरा
बारिश के चलते इस एरिया में भूस्खलन और अनसेफ भवन ढहने का भी खतरा है। पहाड़ी पर मिट्टी ढीली है और इसमें पानी रिस रहा है। नगर निगम ने पांच भवन अनसेफ तो कर दिए, लेकिन इन्हें अभी तोड़ा नहीं जा सका है। इससे आसपास के भवनों में रहने वाले हजारों लोग भी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बाद भवनों पर लेंगे फैसला
नगर निगम ने अनसेफ घोषित किए गए भवनों की जांच एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों से करवाई है। इसके अलावा भू-विज्ञानी ने भी मौके का निरीक्षण किया है। इनकी जांच रिपोर्ट क्या आती है, इसके बाद ही भवन तोड़ने पर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed