फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

लाहौल-स्पीति की 32 पंचायतों में दो चरणों में होगा चुनाव, शेड्यूल जारी

Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
political
केलांग( लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की 32 पंचायतों में दो चरणों में मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले और दूसरे चरण में 16-16 पंचायतों में चुनाव करवाया जाएगा। लाहौल-स्पीति के केलांग और उदयुपर में वार्ड सदस्य से लेकर जिप के लिए मतदान होगा। जबकि, काजा उपमंडल में केवल तीन जिप वार्डों के लिए चुनाव होगा। उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि एसडीएम केलांग, उदयपुर और काजा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

पहला चरण: 29 सितंबर
प्रथम चरण में तिंदी, चिमरेट, उदयपुर, त्रिलोकनाथ, जाहलमा, थिरोट, मूरिंग, गोहरमा, जोबरंग, वारपा, गौशाल, केलांग, दारचा, बरबोग, खंगसर और कोकसर।
दूसरा चरण: एक अक्तूबर
दूसरे चरण में तांदी, सलग्रां, तिंगरेट, मडग्रां, शकौली, जूंडा, किशोरी, नालडा, शांशा, रानिका, मूलिंग, यूरनाथ, कोलोंग, कारदंग, गोंधला और सिस्सू में चुनाव होगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
2022 के विस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है पंचायत चुनाव
जिप अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने से मुकाबला रोचक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। निर्धारित अवधि से करीब तीन माह बाद होने जा रहे पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। संभावित जिप उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि जिला परिषद और बीडीसी के चुनाव परिणाम 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता के रुझान का संकेत भी देंगे। कांग्रेस ने 10 में से 7 जिप वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भी संभावित उम्मीवारों की घोषणा कर दी है। इस बार लाहौल-स्पीति में जिप अध्यक्ष पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है।
मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत होगी। चार सालों के दौरान भाजपा सरकार ने जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट डालेगी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के अलावा मौजूदा विधायक की नाकामयाबी से घाटी की जनता परेशान है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed