मेयर के साथ राष्ट्रपति के स्वागत को जा रहे डिप्टी मेयर को रोका, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वागत को जा रहे नगर निगम शिमला के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर की छराबड़ा चौक पर गाड़ी रोकी गई। इस दौरान यहां पर खूब बवाल खड़ा हो गया। छराबड़ा चौक पर काफी देर तक हंगामा रहा।
सुरक्षाकर्मी गाड़ी की जांच को अड़े़ रहे और मेयर के साथ डिप्टी मेयर का नाम प्रोटोकॉल में नहीं होने पर उन्हें वहीं रोक दिया। इसका मेयर और डिप्टी मेयर की ओर से विरोध किया जाता रहा, मगर सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद टिकेंद्र सिंह पंवर को चौक पर ही रुकना पड़ा। वहीं, मेयर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए रवाना हो गए।
नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान और उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवर वीरवार को दोपहर के समय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत करने के लिए कल्याणी हैलीपैड की ओर जा रहे थे कि छराबड़ा चौक पर लगाए गए कैंप के पास उनकी गाड़ी को रोक दिया गया।
प्रोटोकॉल अधिकारी तक पहुंचा मामला, फिर नहीं मिलने दिया
सुरक्षाकर्मियों की ओर से कहा गया है कि उपमहापौर का नाम उन लोगों में शामिल नहीं है, जिन्होंने राष्ट्रपति के स्वागत के लिए जाना है। राष्ट्रपति के द रिट्रीट पहुंचने के बाद ये मामला प्रोटोकॉल अधिकारी डा. अश्वनी कुमार शर्मा तक पहुंचा।
डा. अश्वनी ने कैंप में आकर पुलिस अधिकारियों को पूछा तो वे बोले कि नियमानुसार भीतर उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत दी जा सकती थी, जिनका नाम उनके पास आया है। उनके पास आई सूची में नाम नहीं होने के कारण ही ऐसा करना पड़ा।
गाड़ियों की जांच करना सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेवारी है। उन्होंने नियमानुसार ही गाड़ी रोकी है। प्रोटोकॉल अधिकारी डा. अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि वे किसी भी विषय पर कोई भी बात नहीं कर पाएंगे।