फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police station sundernagar got first position in himachal

ये पुलिस थाना प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ, सीएम जयराम करेंगे सम्मानित

Sun, 11 Nov 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 11 Nov 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
police station sundernagar got first position in himachal

जिला मंडी के पुलिस थाना सुंदरनगर ने प्रदेश के थानों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ का खिताब अपने नाम किया है। सुंदरनगर पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ थाना चुनने वाली समिति के मापदंडों पर साल भर की गतिविधियों पर प्रदेश में खरा उतरा है। थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में संचालित किए जा रहे पुलिस थानों में वर्ष 2017-18 में सुंदरनगर पुलिस थाना हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस पर थाने के एसएचओ को सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पुलिस मैदान धर्मशाला में 50वीं पुलिस स्पोर्ट्स मीट के समापन पर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सुंदरनगर थाने में गुरवचन सिंह राणौत ने करीब डेढ़ साल पहले ही थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं को परखती है समिति

police station sundernagar got first position in himachal
गुरवचन सिंह राणौत

उनके कार्यकाल में सुंदरनगर पुलिस थाना में क्राइम रेट में कमी दर्ज हुई है, वहीं लॉ एंड ऑर्डर का भी पूरा ध्यान रखा गया है। गुरवचन सिंह राणौत ने इस उपलब्धि का श्रेय थाने में तैनात स्टाफ और एसपी मंडी गुरदेव चंद के उचित मार्गदर्शन को दिया है।  

किसी थाने को सर्वश्रेष्ठ चुनने से पहले समिति थाने में अपराधों के खुलासे, अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, रिकॉर्ड, भवन के रखरखाव, लॉकअप, बिजली, पेयजल और शौचालय आदि का निरीक्षण में खरा उतरने पर सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed