फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police started operation clean at shimla.

शिमला पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, वाहन मालिक सावधान

Fri, 26 Dec 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Dec 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
police started operation clean at shimla.

फॉरेस्ट कालोनी खलीनी से झंझीड़ी तक सड़क किनारे खड़ी 110 गाड़ियों पर पुलिस ने वार्निंग स्लिप लगाकर वाहनों को हटाने की हिदायत दी है। गाड़ियों को यहां से हटाने के लिए शुक्रवार शाम तक का समय दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद भी अगर यहां कोई गाड़ी खड़ी मिलती है तो उसे भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ेगा। वीरवार सुबह से पुलिस ने वार्निंग स्लिप लगाने का काम शुरू किया।

वजह बताई जा रही है कि यह सड़क पहले से ही तंग है उस पर गाड़ियों की पार्किंग की वजह से बस यहां से नहीं गुजर सकती। इसके चलते पथ परिवहन निगम ने इस रूट पर बस सेवा ही बंद कर दी। बस रूट बंद होने से सैकड़ों लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का कहना है इस रोड से शनिवार सुबह से गाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस के पास दो क्रेन हैं आठ क्रेन किराये पर ली जा रही हैं। दस क्रेनों और क्लैंप के साथ पुलिस मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी गाड़ी को यहां खड़ी नहीं होने देंगे। इससे गाड़ी मालिकों में हड़कंप मचा है। वहीं दूसरी तरफ सड़क खुली होेने से लोगों को राहत की उम्मीद है।

3000 भरना होगा जुर्माना
चेतावनी के बावजूद मौके पर गाड़ी मिलती है तो उसे क्रेन से उठाया जाएगा। गाड़ी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के लिए करीब तीन हजार जुर्माना भरना होगा। क्रेन जब कार को उठाती है तो टूटफूट की आशंका भी रहती है इसकी जिम्मेदारी भी कार मालिक की होगी। लिहाजा अमल करना ही बेहतर रहेगी।


50 रुपये प्रति घंटा जुर्माना
किसी की गाड़ी को पुलिस क्लैंप करती है तो गाड़ी मालिक से प्रति घंटा 50 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। चालान अलग से होगा। किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है या फिर इस मामले में कोई जानकारी लेना चाहता है तो वह ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के टेलीफोन नंबर - 0177 - 2651850 पर संपर्क कर सकते हैं।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि फॉरेस्ट कालोनी खलीनी से झंझीड़ी रोड तक गाड़ियों को हटाने के लिए वार्निंग स्लिप लगाई है। शुक्रवार तक का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed