फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police raid in restaurants at hamirpur and a dozen minor fled

वीडियो: रेस्तरां में पुलिस की छापेमारी, एक दर्जन नाबालिग भागे, मॉडर्न हुक्का बरामद

Thu, 25 Oct 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Police raid in restaurants at hamirpur and a dozen minor fled

जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक रेस्तरां में नशे के अवैध कारोबार की शिकायतों पर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान रेस्तरां में बैठे एक दर्जन से अधिक नाबालिग स्कूली बच्चे पुलिस को देख मौके से भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने रेस्तरां के भीतर से शराब, बीयर की खाली बोतलें और मॉडर्न हुक्का बरामद किया। इस पर पुलिस ने रेस्तरां मालिक का कोटपा एक्ट के तहत चालान किया। 

इसके साथ ही पुलिस ने रेस्तरां संचालक को चेतावनी देते हुए भविष्य में रेस्तरां के भीतर धूम्रपान और अन्य तरह के नशीले पदार्थों के सेवन न करवाने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


रेस्तरां में ऊंची आवाज में म्यूजिक चलाने की भी शिकायत पुलिस को मिली थी। जिस पर म्यूजिक सिस्टम को मौके पर बंद करवाया गया। बता दें कि हमीरपुर शहर में दो दर्जन से अधिक रेस्तरां चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को रेस्तरां में नशे के सेवन की मिली थी शिकायत

Police raid in restaurants at hamirpur and a dozen minor fled

कुछ रेस्तरां में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं के देर शाम तक बैठे रहने और शराब आदि के नशे में हुड़दंग मचाने की शिकायतें भी पुलिस को मिली थीं।

करीब दो सप्ताह पूर्व देर रात पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने खुद गांधी चौक पर दो गुटों में नशे के सेवन के बाद हुई मारपीट पर कार्रवाई की थी। हमीरपुर में एक दर्जन से अधिक एनडीपीएस के मामले भी सामने आ चुके हैं। जिस पर बुधवार को हमीरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस को एक रेस्तरां में नशे के सेवन और ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने की शिकायत मिली थी, जिस पर संबंधित रेस्तरां संचालक का कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बच्चों का ख्याल रखने का आग्रह किया।  
 

यहां देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed