फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police raid in homestay, two smugglers from Punjab arrested with chitta

Shimla News: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चिट्टे के साथ आठ गिरफ्तार; होम स्टे से फरीदकोट के दो युवक दबोचे

Tue, 11 Mar 2025 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 10:45 PM IST
सार

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चायली में एक होटल में पंजाब से आए कुछ लोग ठहरे हुए हैं। ये लोग यहां पर 4 से 5 दिन से रुके हैं और शक है कि दोनों नशा तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Police raid in homestay, two smugglers from Punjab arrested with chitta
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिट्टा तस्करी के मामलों में शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। राजधानी शिमला में होम स्टे में दबिश देकर पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट के दो युवकों को चिट्टे और नकदी के साथ दबोचा। रामपुर और रोहडू़ में चिट्टा तस्करी के मामलों में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन


पहले मामले में राजधानी शिमला में पुलिस ने मैहली-जुन्गा मार्ग पर स्थित एक होम स्टे की धरातल मंजिल के कमरा नंबर-एक में दबिश देकर फरीदकोट के दो युवकों को 4.32 ग्राम चिट्टे और 35,700 नकदी के साथ पकड़ा। पुलिस का दावा है कि यह रकम ड्रग मनी हो सकती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की पहचान मुकुल खुराना, अजीत नगर फरीदकोट पंजाब और राजकुमार खंजूरवाली गली पुलिस स्टेशन फरीदकोट जिला फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। यह कार्रवाई रात करीब 8:30 बजे की गई।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 4 मार्च को दोनों युवकों ने होम स्टे में ठहरने के लिए कमरा किराये पर लिया था। एक अन्य मामले में सदर पुलिस ने लिफ्ट के पास पार्किंग में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस को देखकर युवक ने पेंट की जेब से कुछ फेंका और भागने लगा। फेंकी चीज की तलाशी ली तो उसमें से 4.130 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी करण कृष्णानगर का रहने वाला है। वहीं रामपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राकेश कुमार, रामपुर के झाकड़ी निवासी मनमोहन सिंह, रामपुर के खनेरी, चूहाबाग निवासी दीपक और रामपुर के शिंगला डकोलड़ निवासी राकेश शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले किन्नौर जिले के साहिल से 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसी मामले में में संलिप्तता सामने आने इन चारों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं रोहड़ू क्षेत्र में पुलिस ने जांगला में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी दीपक निवासी गांव तंदाली डाकघर करासा का रहने वाला है। आरोपी की कार के डैशबोर्ड से 1.270 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि चिट्टा तस्करी के विभिन्न मामलों में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों की गहनता जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed