{"_id":"5be6ec90bdec2217277cd719","slug":"police-post-staff-medical-check-up-done-by-advocate-general-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार ने करवा दिया पुलिस के स्टाफ का मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदार ने करवा दिया पुलिस के स्टाफ का मेडिकल
सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते के भीतर जिले में दो जगह पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल करवाना जिले में चर्चा का विषय बन गया है। बीते शुक्रवार को एक रसूखदार ने नम्होल चौकी के पूरे स्टाफ का मेडिकल करवा दिया। हालांकि, मेडिकल में किसी भी पुलिस कर्मी के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि रसूखदार ने पूरे स्टाफ का रातोंरात मेडिकल करवा दिया। बताया जा रहा है हक शुक्रवार रात नम्होल के पास दगसेच में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
विज्ञापन
यहां रसूखदार ने पुलिस जवानों से बिना मिले ही उनकी शराब पीने की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों सहित जिला उपायुक्त को दी। इसके चलते नम्होल चौकी के सभी पांच जवानों की मेडिकल जांच करवाई गई।
विज्ञापन
उधर, दिवाली की रात झंडूता में कोर्ट के आदेशों के बाद भी रात भर डीजे पार्टी चलती रही। एक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो पुलिस वालों को ही शराबी बताकर एक स्थानीय नेता ने उनका मेडिकल करवा दिया। यहां भी मेडिकल में पुलिस कर्मचारी द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई।
बीती रात शिकायत मिली तो कर्मचारियों की मेडिकल जांच करवाई गई लेकिन उसमें कुछ नहीं पाया गया। पुलिस के लिए काम करना हमेशा मुश्किल रहा है। - अनुराग गर्ग, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर