फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police personnel deputed in battalions will be posted now on field duty in himachal

बटालियनों में तैनात जवान फील्ड में उतारने की तैयारी, जानिए वजह

Sat, 12 May 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 12 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
police personnel deputed in battalions will be posted now on field duty in himachal

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था में  के रिक्त पदों के आड़े आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कवायद शुरू की है। इसके तहत बटालियनों में तैनात जवानों को फील्ड पर उतारने पर विचार किया जा रहा है। योजना है कि फील्ड के सभी रिक्त पदों को बटालियनों में तैनात जवानों के जरिये भरा जाए। साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जवानों को फील्ड पर उतारा जाए।

विज्ञापन


विभाग इस संबंध में मंथन में जुट गया है।सूबे के सभी जिलों में जिला पुलिस में बड़ी संख्या में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद खाली चल रहे हैं। इन पदों के खाली होने और फोर्स की कमी के चलते कई बार कानून व्यवस्था संभालने में जिलों के एसपी परेशानी व्यक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि, कानून व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट के दौरान जिलों को बटालियनों से अतिरिक्त पुलिस बल दिलाया जाता है, लेकिन फोर्स मांगने और मिलने के बीच की लंबी खींचतान को अब महकमा कम करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत सभी खाली पदों को बटालियनों में तैनात जवानों को स्थानांतरित कर भरने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रिक्त पद भरने से जिलों को तत्काल पड़ने वाले जवानों की जरूरत कम हो जाएगी। हालांकि, बटालियनों की संख्या कम होने को लेकर संशय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि नई भर्ती के जवानों को ट्रेनिंग पूरी होते ही बटालियनों में भेजकर वहां की रिक्तियों को कम कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed