फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police Men help corna patient in shimla

पुलिस जवान बुजुर्गों के लिए बने मददगार

Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police Men help corna patient in shimla
ऑक्सीजन लेवल अचानक घटने पर रात को बुजुर्ग मां-बेटे को पहुंचाया आईजीएमसी
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे अस्पताल में दाखिल कर घर लौटे जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में कोरोना पीड़ित दो बुजुर्गों के लिए पुलिस के जवान मसीहा बनकर उनके घर पहुंचे। संजौली क्षेत्र में पुलिस के कुछ जवान गश्त पर थे। रात को सूचना मिली की बुजुर्ग मां-बेटे का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण हालत बिगड़ गई है। पुलिस जवान तुरंत उनके घर पहुंचे और दोनों को आईजीएमसी पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक मामला शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे का है। पार्षद से पुलिस को सूचना मिली कि एक 90 साल की बुजुर्ग महिला शीला देवी और 72 वर्षीय पुरुष विनोद का कोविड संक्रमण के कारण ऑक्सीजन स्तर काफी गिर गया है। वार्ड में लोग उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहे और एंबुलेंस भी नहीं मिल रही। इन्हें अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है और उनकी हालत बिगड़ गई है। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद संजौली चौकी से हेड कांस्टेबल तेजा सिंह, कांस्टेबल नीरज और सुरेश तुरंत मौके पर पहुंचे और आईजीएमसी को एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। यह दोनों चलने की स्थिति में नहीं थे। अस्पताल कर्मियों के लिए भी उन्हें एंबुलेंस तक ले जाना संभव नहीं था। कांस्टेबल नीरज और सुरेश ने तुरंत पीपीई किट पहनी और बुजुर्गों को एंबुलेंस तक स्ट्रेचर पर पहुंचाया। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मी भी उनके साथ अस्पताल गए। रात करीब एक बजे रेस्क्यू अभियान पूरा हुआ। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन

लोगों की मदद के लिए पुलिस तत्पर : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि शिमला पुलिस लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने कोरोना महामारी में बुजुर्गों की मदद करने के लिए लोगों से आगे आने का आवाहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed