फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police launched a campaign against drugs, 703 grams of charas in Mohal, Chitta caught from a youth in Bhuntar

Kullu News: कुल्लू में चरस और चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार, यहां के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

Tue, 03 Oct 2023 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign against drugs, 703 grams of charas in Mohal, Chitta caught from a youth in Bhuntar
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

जिला कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुल्लू के अपर मौहल में एक युवक को 703 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने भुंतर स्थित हाथीथान चौक पर एक अन्य युवक से 14.90 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस की एक टीम अपर मौहल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को आते हुए देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली गई तो गांव चेष्टा, डाकघर मौहल, तहसील भुंतर निवासी रणवीर सिंह से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं, हाथीथान चौक पर भी पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान रवि नेगी निवासी गांव छाटनसेरी, डाकघर बंदरोल, जिला कुल्लू के कब्जे से 14.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने यह नशा कहां से खरीदा था और इसे कहां लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed