फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police gave guard of honor to Virbhadra singh shimla

पुलिस ने वीरभद्र को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जवाब तलब

Sat, 16 Jun 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Police gave guard of honor to Virbhadra singh shimla

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यक्रम में जिला पुलिस हमीरपुर की बड़ी चूक सामने आई है। परिधि गृह में सुबह पुलिस के पांच जवानों की गारद ने पूर्व मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। वीरभद्र सिंह ने भी सलामी ले ली।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जा सकता। इससे प्रदेश में नया विवाद खड़ा हो गया है। उधर, एसपी ने मामले की जांच बिठाकर सलामी देने वाले जवानों से जवाब तलब कर लिया है। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं। 

विज्ञापन

नियमों के मुताबिक इनको दिया जाता है गार्ड ऑफ ऑनर

Police gave guard of honor to Virbhadra singh shimla

नियमों के मुताबिक राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री को ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है, लेकिन हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए नियम तोड़ दिए गए।

मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस विभाग ने गलती मानते हुए कार्रवाई के आदेश दे दिए। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि परिधि गृह हमीरपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के पहुंचने का कार्यक्रम था।

इसके लिए पुलिस गारद तैनात थी, लेकिन पुलिस जवानों ने गलती से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले पर जांच बिठा दी गई है, सलामी देने वाले पुलिस जवानों से जवाब तलब कर लिया है।

वीरभद्र के कार्यक्रम से संगठन ने बनाई दूरी

Police gave guard of honor to Virbhadra singh shimla

 महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में भले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। लेकिन इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष समेत जिला अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारी ही नहीं पहुंचे।

इसके अलावा वीरभद्र खेमे से भी जिला से कई बड़े नेता कार्यक्रम से नदारद रहे। गुटबाजी के कारण पार्टी के एक गुट के कई बड़े नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। प्रदेश में विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस ने अभी सबक नहीं लिया।

जिला में भाजपा का किला भेदने के लिए एक साथ चलने की बजाय गुटबाजी में फंसे हुए हैं। सुजानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ही धड़ा नजर आया, जबकि जिला के कई नेताओं और ब्लॉक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी।

विज्ञापन

Police gave guard of honor to Virbhadra singh shimla

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी खुले मंच से विस चुनावों में गलत टिकट आवंटन के अलावा संगठन पर सवाल उठाए। विस चुनाव में प्रत्याशी और विधायक राजेंद्र राणा के पक्ष में चुनाव प्रचार के उपरांत पहली बार जनसभा की।

विधायक राजेंद्र राणा द्वारा रखे गए इस कार्यक्रम में भोरंज से उपचुनाव में प्रत्याशी प्रोमिला, बड़सर विस क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के अलावा राकेश कालिया, बंबर ठाकुर, जगदीश सिपहिया आदि नेताओं ने भाग लिया।

जबकि जिला के कई नेता और ब्लॉक पदाधिकारियों ने दूरी बनाई रखी। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा का कहना है कि पदाधिकारी क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है।

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कौशल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट राजेंद्र जार, जिला

अध्यक्ष नरेश ठाकुर और सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा की गैर मौजूदगी इस कार्यक्रम में खूब चर्चा का विषय रही। हालांकि कुछेक नेताओं ने अपनी खराब सेहत का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed