फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police files fir over marriage of minor girl in sirmour

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन को भेजा पिता के घर, पुलिस में केस दर्ज

Mon, 19 Mar 2018 01:43 PM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 19 Mar 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Police files fir over marriage of minor girl in sirmour

नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने के मामले में दुल्हन को शादी के तीन दिन बाद पिता के घर वापस भेज दिया गया। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की एक दूरदराज इलाके की पंचायत का है। चाइल्ड लाइन संस्था की टीम ने सूचना मिलने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद लड़की को पिता के घर भेजा गया। वहीं शिलाई पुलिस थाने में बाल विवाह का केस भी दर्ज कराया गया है। दरअसल, तीन दिन पहले शिलाई की शिरी क्यारी पंचायत के परिवार की नाबालिग का विवाह एक पंचायत के लड़के के साथ हो गया। मामले का पता शादी हो जाने के बाद चला। चाइल्ड लाइन की टीम ने शादी के तीन दिन बाद रविवार को गांव का दौरा किया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने लड़के के परिवार वालों के बयान दर्ज किए तो पता चला कि विवाहित लड़की की उम्र 17 साल 12 दिन है। जबकि, लड़के की उम्र 21 साल पाई गई। काउंसिलिंग के दौरान टीम को यह भी पता चला कि लड़के के पिता को सुनाई नहीं देता और मां मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद टीम ने लड़के की दादी के बयान लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिग होने पर लड़की बताएगी मर्जी

Police files fir over marriage of minor girl in sirmour

उधर, चाइल्ड लाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर ने बताया कि दादी को लड़के और लड़की की उम्र के बारे में पता नहीं था। लड़के के माता और पिता के बीमार रहने की सूरत में ही इस विवाह को रचाया गया। वहीं, लड़की पक्ष के लोगों को भी बाल कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

लिहाजा, चाइल्ड लाइन ने शादी के बंधन में बंधे लड़का और लड़की के परिवार वालों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी। विनीता ठाकुर ने दोनों परिवारों की काउंसलिंग कर बाल विवाह संबंधी कानून समझाए।

इसके बाद लड़की को उसके माता पिता के हवाले कर दिया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के सदस्य राजेंद्र सिंह और स्थानीय पंचायत की वार्ड सदस्य के अलावा अन्य भी कई लोग उपस्थित थे।

चाइल्ड लाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर ने कहा कि लड़की के बालिग होने तक उसे पिता के घर भेजा गया है। बाद में उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसकी काउंसलिंग की जाएगी। बालिग हो जाने पर लड़की अपनी इच्छानुसार जहां चाहे रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed