फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police file chargesheet against ten bjp leaders.

पूर्व विधायक, दस भाजपा नेता कोर्ट में तलब

Sun, 31 Aug 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sun, 31 Aug 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
police file chargesheet against ten bjp leaders.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाने के मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। शनिवार को पूर्व विधायक बलवीर चौधरी एवं भाजपा नेता सुशील कालिया सहित करीब दस भाजपा नेता अंब न्यायालय में पेश हुए।

विज्ञापन


यहां से इन्हें स्थायी जमानत मिल गई है। इसके बाद पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करने का सभी को अधिकार है, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के चलते अपने विरोधियों की आवाज दबाने पर उतारू है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने के कई आरोप लगे थे। इसी के चलते भाजपा नेताओं ने अपना विरोध प्रकट करने के लिए छह जनवरी को दौलतपुर चौक में प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को यह रास नहीं आया और पुलिस के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा नेताओं पर जबरन रास्ता रोकने के झूठे केस तक दायर करवाए गए।

शनिवार को न्यायालय से जिन भाजपा नेताओं को स्थायी जमानत मिली है, उनमें पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, सुशील कालिया, प्रोमिला ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, गुलाम मोहम्मद सहित करीब दस भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed