फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police deputed for apple season

सेब सीजन के लिए पुलिस सत्तर्क, यहां लगेंगे नाके

Fri, 08 Aug 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Aug 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
police deputed for apple season

सेब सीजन शुरू होते ही प्रदेश पुलिस मुस्तैद हो गई है। शिमला और सोलन जिलों में सेब सीजन के दौरान यातायात और कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 10 पुलिस बैरियर बनाए हैं। इन बैरियरों पर जांच में कोई कमी न रहे इसके लिए इनमें सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन


विभाग ने ये बैरियर फेढ़ज (नेरवा), कुड्डू (जुब्बल), फागू (ठियोग) बलग (ठियोग), छराबड़ा (ढली), मशोबरा बाइफ र्केशन, फ्रूट मंडी भट्टाकुफर, मैहली, आनंदपुर और शोघी में लगाए हैं। इन बैरियरों पर तैनात टुकड़ी में सब इंस्पेक्टर और एसएसआई के अलावा कई कांस्टेबल होंगे।
विज्ञापन


इनमें सात बैरियरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग ने ठियोग-खड़ापत्थर- रोहड़ू सड़क में कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी लॉ एडं ऑडर एसपी सिंह ने बताया कि सेब सीजन को लेकर शिमला और सोलन जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जांच को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

बैरियरों पर चालकों की ली जाएगी फोटो


सेब सीजन के दौरान ट्रकों की चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए अब ट्रक चालकों की जांच गंभीरता से होगी। पुलिस चालकों के आई कार्ड, अन्य दस्तावेजों के अलावा उनकी फोटो ट्रक के साथ खिंचेगी। ताकि चोरी की घटना पर आरोपी चालकों की तलाश आसान हो सके।


परवाणू में तैनात होंगे 13 पुलिस वाले

परवाणू बैरियर पर एक एनजीओ, एक हैड कांस्टेबल, 11 कांस्टेबल दिन-रात तैनात रहेंगे। इसके अलावा चक्की मोड़ स्थित चक्कीमोड़ एक्साइज बैरियर पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश जारी हुए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग धर्मपुर से जाबली, सोलन बाईपास में भी यातायात को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed