फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police crack down on drug traffickers' illegal earnings, seizing property worth 40 lakh rupees.

Shimla News: नशा तस्करों की काली कमाई पर पुलिस का प्रहार, 40 लाख की संपत्ति की सीज

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police crack down on drug traffickers' illegal earnings, seizing property worth 40 lakh rupees.
बालूगंज और रामपुर थानों में दर्ज तीन मामलों में लग्जरी गाड़ियां और नकदी सीज, 22 लाख की गाड़ी भी जब्त
विज्ञापन

रामपुर थाना में दर्ज दो मामलों में भी की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिमला पुलिस ने तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसमें नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ नशा तस्करी से अर्जित धन तथा संपत्तियों की वित्तीय जांच कर उन्हें सीज किया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने एनडीपीएस के तीन मामलों में 40.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं।

पुलिस के मुताबिक एनडीपीएस मामलों में आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों का विश्लेषण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालूगंज और रामपुर थानों में दर्ज तीन एनडीपीएस मामलों में आरोपियों की संपत्तियों को सीज किया है। बालूगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस साल 23 फरवरी को आईएसबीटी शिमला के पास अविनाश चौहान से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच में विशाल यादव, जय प्रकाश यादव और रवि अहिरवार की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की वित्तीय जांच शुरू की। इसमें पता चला कि विशाल यादव और उसके भाई जय प्रकाश यादव ने नशे के कारोबार से अर्जित धन से संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन


अप्रैल 2026 में विशाल ने अपने भाई के नाम करीब 22 लाख रुपये की स्कॉर्पियो-एन खरीदी। वहीं विशाल के बैंक खाते में जनवरी 2025 से 26 अगस्त 2026 तक करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया। पुलिस के मुताबिक आय का कोई वैध स्रोत सामने नहीं आया। इसके बाद वाहन और बैंक खाते में शेष राशि समेत करीब 23 लाख रुपये की संपत्ति सीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर थाना क्षेत्र के तहत 13 मई 2025 को कुडीधार क्षेत्र में पुलिस ने पांच आरोपियों से 31 ग्राम चिट्टा और 50,400 रुपये नकद बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने वित्तीय जांच करते हुए करीब 9.5 लाख रुपये की संपत्ति सीज की है। इसमें एक कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी शामिल हैं। दूसरा मामला 25 जून 2025 को नोगली बाजार के बजीर बावड़ी रेन शेल्टर के पास का है। यहां पुलिस ने मनसा राम उर्फ मनीष को करीब 2.5 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। वित्तीय जांच में आरोपी के बैंक, डाकघर खातों और अन्य लेन-देन की पड़ताल की गई। इस मामले में आठ लाख रुपये की धनराशि सीज की गई।


नौ महीनों में 12.50 करोड़ की संपत्तियां जब्त
जिला पुलिस ने इस साल नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत नौ महीनों में ही अलग-अलग नशा तस्करी के मामलों में आरोपियों की 12.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की गई हैं। इसमें लग्जरी वाहन, प्लॉट, फ्लैट, होमस्टे, व्यावसायिक भवनों समेत नकदी और सोने के आभूषण शामिल हैं।



कोट
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत तीन अलग-अलग मामलों में 40 लाख रुपये की संपत्ति सीज की गई है। पुलिस का मकसद नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई कर युवाओं को इस नशे के दलदल में फंसने से बचाना है। नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कई अंतरराज्यीय गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया गया है।
-मेहर पंवार, एएसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article