फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police cook found dead at hamirpur.

पुलिस बटालियन के कुक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 20 Jan 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Wed, 20 Jan 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
police cook found dead at hamirpur.

हिमाचल के हमीरपुर में चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी जंगलबैरी में कार्यरत कुक का शव उसके किराये के कमरा में बरामद हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भगवान दास पुत्र फिंडू राम निवासी सियोरवाला तहसील खुडियां जिला कांगड़ा चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी जंगलबैरी में बतौर कुक कार्यरत था।

विज्ञापन


भगवान दास ने गांव जंगल खास में किराये में कमरा ले रखा था। मंगलवार को वह वाहिनी से अपने कमरा में चला गया। बुधवार सुबह भगवान दास के कमरे के पास स्थित पशुशाला में गांव की एक महिला पशुओं को चारा डालने आई। इस दौरान उसने देखा कि भगवान दास के कमरे से धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो भगवान दास के कमरा में आग लगी हुई थी। आग से बिस्तर जल गया था जबकि भगवान दास का शव बिस्तर के पास ही पड़ा था। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बीड़ी-सिगरेट से भगवान दास के बिस्तर में आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धुएं से दम घुटने से भगवान दास की मौत हो गई होगी। भगवान दास के शरीर पर जलने के कोई निशान नहीं हैं। थाना प्रभारी सुजानपुर प्रकाश चंद का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed