{"_id":"618956e47d4d4a692c493a45","slug":"police-challan-of-vichel-in-shimla-shimla-news-sml3895856128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर दो हफ्ते में किए 5 हजार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर दो हफ्ते में किए 5 हजार चालान
विज्ञापन
Police challan of vichel in shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 लाख 59 हजार का जुर्माना वसूला, मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 618 चालान कटे
शिमला। मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियमों में चालान की बढ़ी राशि के बावजूद भी लोग यातायात नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। शिमला पुलिस ने दो हफ्तों में यातायात नियम तोड़ने पर करीब पांच हजार 808 चालान काटे हैं। इसमें करीब छह लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 618 चालकों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा बिना सीट बेलट के 306 चालकों को गाड़ी चालान महंगा पड़ा। पुलिस ने इसने एक से पांच हजार रुपये के चालान किए।
पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 250 चालान काटे। पुलिस के मुताबिक हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन चलाने पर 284 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गईं। इसी तरह ओवर स्पीड पर 52 लोगों के चालान काटे। इसके अलावा बिना मास्क पहनने पर 293 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मास्क न पहनने पर पांच सौ रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा गलत तरीके से वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस, लापरवाही से वाहन चलाने के अलावा सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्किंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शिमला पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी कर रही है।