{"_id":"5cf76045bdec2207772552cd","slug":"police-challan-drunken-driver-of-hrtc-bus-driver-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर बस चला रहा था एचआरटीसी चालक, पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर बस चला रहा था एचआरटीसी चालक, पुलिस ने काटा चालान
Wed, 05 Jun 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर बस चलाने वाले एचआरटीसी के बस चालक का पुलिस ने चालान काटा है। मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी बस पठानकोट-दिल्ली-चंबा रूट पर जा रही थी। चेक पोस्ट तुनुहट्टी के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान एल्कोसेंसर से जांच करने पर 223.4 फीसदी अल्कोहल पाया गया। चालक का धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। बस को निर्धारित स्टेशन पर पहंचाने के लिए दूसरे ड्राइवर को डयूटी पर भेजा गया। चालक की पहचान सुभाष सिंह निवासी गांव स्वारका तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। बस में करीब 16 यात्री सवार थे। बस चालक को नशे की हालत में देखते हुए कुछ यात्री दुनेरा में ही उतर गए।
विज्ञापन
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि एचआरटीसी के बस चालक का चालान काटा गया है। चालक ने शराब का सेवन कर रखा था। वहीं चालक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए पुलिस ने रीजनल लाइसेंस अथॅारिटी को भेज दिया है। चालक का लाइसेंस रद्द हो सकता है।
विज्ञापन