फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police busted gang of fake cheque in sirmour

फर्जी चेक से चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 15 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/कालाअंब (सिरमौर) Updated Fri, 15 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
police busted gang of fake cheque in sirmour
फर्जी चेक से चूना लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में बैठकर चेक तैयार करने वाला अरशद अहमद निवासी मुस्तफाबाद को पुलिस ने दिल्ली की अपराध शाखा की सहायता से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पीएनबी के कालाअंब शाखा प्रबंधक की शिकायत के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मास्टर माइंड समेत गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। 
विज्ञापन


दरअसल पंजाब नेशनल बैंक की कालाअंब शाखा में एक एनजीओ की ओर से क्लीयरेंस को लगाया तीन करोड़ का चेक फर्जी निकला। यह चेक पीएनबी शाखा में एक एनजीओ के निदेशक ने नवंबर में क्लीयरेंस के लिए लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला

police busted gang of fake cheque in sirmour
शाखा के मुख्य प्रबंधक रूपेश कुमार गुप्ता ने कालाअंब थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। 22 नवंबर को कालाअंब थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुप्त तरीके से इसकी छानबीन की। 

मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए तमाम गिरफ्तारियां गुपचुप तरीके से हुईं और अदालत में पेश करने के बाद आरोपी रिमांड पर लिए गए। 24 नवंबर को इस मामले में हरियाणा के गुरप्रीत को गिरफ्तार किया गया। 

उसने ही एनजीओ को तीन करोड़ रुपये को चेक दिया था। इसके बाद हरियाणा का अमरदीप झा और धर्मवीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी हुई। 26 नवंबर को पुलिस ने दिल्ली के डाक विभाग में कार्यरत राजेश पांडे को गिरफ्तार किया। 

लैपटॉप और प्रिंटर कब्जे में लिया

police busted gang of fake cheque in sirmour

उससे फर्जी ब्लैंक चेक और कुछ फर्जी पोस्टल दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।एएसपी डॉ. मोनिका की अगुवाई में मामले की जांच की गई। जबकि एसएचओ संजय कुमार ने जांच में मुख्य भूमिका निभाई। गिरफ्तार किए चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस फर्जी चेक गिरोह के मास्टर माइंड तक पहुंची। 

एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी अरशद अहमद पर दिल्ली में पहले ही धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज है। मामले की छानबीन जारी है। फर्जी चेक गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

बुधवार को सिरमौर पुलिस गिरोह के मास्टर माइंड अरशद अहमद को साथ लेकर दिल्ली गई। पुलिस ने बोरी में पैक कर नाली में फेंके लैपटॉप और प्रिंटर को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। संभावना जताई जा रही है कि लैपटॉप से कई खुलासे हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed