पुलिस की ऐसी क्रूरता, नोच डाले आरोपी के सिर के बाल और दाढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ऐसी क्रूरता दिखाई की पूछताछ के दौरान आरोपी के सिर के बाल और दाढ़ी नोच डाली। ऐसी धुनाई की कि सोनू अस्पताल पहुंच गया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। पूछताछ के दौरान पुलिस पर आरोपी के सिर के बाल और दाढ़ी नोचने का आरोप लगा है। शिलाई की अशयाड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान के घर में चोरी के मामले में पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी की ऐसी धुनाई की
कि वह अस्पताल पहुंच गया। उसकी हालत चलने-फिरने लायक भी नहीं है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीएसपी हेडक्वार्टर की अगुवाई में टीम गठित कर इस मामले की छानबीन कराई जाएगी। यही नहीं, एसपी ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हालचाल पूछा और मेडिकल रिपोर्ट भी देखी।
पूर्व प्रधान के घर पौने सात लाख रुपये की चोरी का मामला
गौरतलब है कि पूर्व प्रधान के घर में कुछ दिन पहले करीब पौने सात लाख रुपये के गहनों और नकदी की चोरी हुई है। अस्पताल में दाखिल पीड़ित सोनू निवासी दुबोड़ का आरोप है कि दो दिन पहले जब वह आटा लेने के लिए टिंबी जा रहा था तो रास्ते में शिलाई पुलिस उसे दुबोड़ ले जाने की बात कहकर थाने ले गई। जहां उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई।
सोनू का कहना है कि पांच-छह पुलिस कर्मियों ने उसे बारी-बारी से पीटा। रबड़ की बेल्ट से उस पर जमकर प्रहार किए गए। उसके बाल और दाढ़ी नोच दी गई। रात भर पीटने के बाद उसे छोड़ दिया गया। परिजन उसे पांवटा अस्पताल लेकर गए, जहां से नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल डंप डाटा के अनुसार वह चोरी वाले इलाके में देखा गया था। ऐसे में इस सिलसिले में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।