फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police arrested three accused with drugs worth Rs 18 lakh

Himachal: कार में फुट मैट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा, 18 लाख रुपये बताई जा रही कीमत; तीन गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 11:01 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

हमीरपुर में पुलिस ने नाकाबंदी कर कार सवार तीन लोगों से करीब 18 लाख रुपये कीमत का 287 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused with drugs worth Rs 18 lakh
हिमाचल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस चौकी रिवालसर के तहत बनौण के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर रविवार रात को कार सवार तीन लोगों से करीब 18 लाख रुपये कीमत का 287 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। व्यवसायिक मात्रा में पकड़े चिट्टा को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को न्यायालय से तीन दिनों तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों की आपराधिक पृष्टभूमि निकली है। आरोपी बड़े स्तर के चिट्टा रिटेलर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी रिवालसर के प्रभारी एएसआई देवराज ने टीम सहित रविवार रात को बनौण गांव में बाबा बालक नाथ मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार आई, जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार के फुट मैट नीचे 287 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान दीपक सिंह (26) निवासी बतैल और करतार सिंह (48) निवासी भांबला जिला मंडी और अनुराग शर्मा (31) निवासी बाह्नवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जाहू से चिट्टा की खेप लेकर नैरचौक की तरफ जा रहे थे। यहीं कहीं चिट्टा की डिलीवरी की जानी थी।
विज्ञापन


दीपक के खिलाफ हमीरपुर में 22 ग्राम चिट्टा तस्करी का केस दर्ज है और होटल मेनेजमेंट कर रखा है और गाड़ी चलाता है। इसके अलावा अनुराग की आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाया जा रहा है। हमीरपुर जिला में चिट्टा नेटवर्क होना पाया जा रहा है। आरोपियों के नेटवर्क में कई युवा शामिल होने की आशंका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद कि अब नेटवर्क टूटेगा और राहत मिलेगी। तीनों आरोपी खुद भी चिट्टे का सेवन करते हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। सभी लिंक को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से पुलिस की रडार पर था करतार सिंह
मंडी पुलिस के रडार पर करतार सिंह लंबे समय से था और पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का सरकाघाट, भांबला और जाहू क्षेत्र में चिट्टा का नेटवर्क फैला है और आरोपी करतार सिंह बड़े चिट्टा रिटेलर के रूप में सक्रिय था। उसके खिलाफ एनडीपीएस के चार मामले दर्ज है। वह सेना में कार्यरत था, लेकिन वहां से निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed