{"_id":"61ed4e89435e1f390952cb6e","slug":"poisonous-liquor-case-mandi-accused-neeraj-thakur-photos-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू: भाजपा-कांग्रेस शराब माफिया को लेकर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू: भाजपा-कांग्रेस शराब माफिया को लेकर आमने-सामने
Sun, 23 Jan 2022 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:18 PM IST
सार
शराब कारोबारी नीरज ठाकुर को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र जार ने डैमेज कंट्रोल व अपनी खाल बचाने के लिए नीरज ठाकुर को जिला महासचिव पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव पद से निष्कासित नीरज ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे गांव पन्याला में अवैध शराब फैक्ट्री की जहरीली शराब पीने से मंडी जिला में हुई सात लोगों की मौत के मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर जहां जहरीली शराब मामले में संलिप्त संदिग्ध आरोपियों के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ पूर्व में खिंचवाए फोटो अपलोड किए हैं तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ हाल ही में कांग्रेस महासचिव पद से निष्कासित नीरज ठाकुर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
विज्ञापन
शराब कारोबारी नीरज ठाकुर को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र जार ने डैमेज कंट्रोल व अपनी खाल बचाने के लिए नीरज ठाकुर को जिला महासचिव पद से हटा दिया है। लेकिन पार्टी कार्यक्रमों में नीरज ठाकुर द्वारा बड़े नेताओं के साथ खिंचवाए फोटो कांग्रेस के गले की फांस बन गए हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर जिला के बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह, कौल सिंह ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त के साथ नीरज ठाकुर द्वारा खिंचवाए फोटो के साथ कांग्रेस खूब ट्रोल हो रही है। पुलिस और एक्साइज विभाग के इस मामले में विफल रहने पर ये दोनों विभाग भी ट्रोल हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि बिना सरकारी संरक्षण के हमीरपुर में कैसे अवैध शराब फैक्ट्री चलती रही।
विज्ञापन
नीरज ठाकुर के निष्कासन पर राठौर ने लगाई मुहर
जहरीली शराब मामले में नाम सामने आने के बाद हमीरपुर जिला कांग्रेस महासचिव नीरज ठाकुर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार की संस्तुति पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस पर मुहर लगा दी है।
पहले कांग्रेस नेता अवैध शराब मामले पर भाजपा नेताओं का नाम जोड़ रहे थे। सरकार पर शराब माफिया को बचाने के आरोप लगा रहे थे। जब कांग्रेस से जुड़े इस नेता का नाम सामने आया तो भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।