फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narndra Modi decided final name of Jairam thakur for CM of Himachal

आधी रात की बैठक में कटा नड्डा का पत्ता, पीएम मोदी ने लिया फैसला

Mon, 25 Dec 2017 10:23 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
PM Narndra Modi decided final name of Jairam thakur for CM of Himachal

विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का मन टटोल कर जब पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और निर्मला सीतारमण और प्रभारी मंगल पांडे वापस लौटे, तो जेपी नड्डा फिर से हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की रेस में सबसे आगे हो गए थे।

विज्ञापन


पर्यवेक्षकों के सामने जयराम ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल के समर्थकों की भिड़ंत को देखते हुए धूमल भी नड्डा के नाम पर सहमत हो गए थे।

मगर शनिवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की बैठक में जयराम के नाम पर मुहर लग गई। सूत्रों के मुताबिक शनिवार देर शाम तक नड्डा को मुख्यमंत्री बनाने और जयराम को डिप्टी सीएम या संगठन की कमान देने का फार्मूला तैयार कर लिया गया था। 

विज्ञापन

इसके पीछे ये थी वजह

PM Narndra Modi decided final name of Jairam thakur for CM of Himachal

मगर देर रात पीएम मोदी और शाह की बैठक में आखिरकार जयराम के नाम पर मुहर लग गई। माना जा रहा है कि मोदी नड्डा को मुख्यमंत्री बना कर मंत्रिमंडल विस्तार की जरूरत को बढ़ाना नहीं चाहते थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सहित कई नेताओं की राय विधायकों में से ही सीएम बनाने की थी।

जयराम को सीएम बना कर राज्य में निर्णायक ठाकुर बिरादरी को साधने की सियासी जरूरत पर भी आम राय थी। चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम पद के मामले में नड्डा कभी बाजी जीतते तो कभी हारते दिखे।

नड्डा को सीएम बनाने की अटकलें जोर पकड़ने लगीं तो धूमल और उनके समर्थकों ने तीव्र विरोध किया। एक स्थिति ऐसी भी आई जब धूमल खेमा जयराम के विरोध में खड़ा हुआ।

बताते हैं कि शनिवार को धूमल नड्डा के नाम पर सहमत हो गए थे। मगर अंतिम बैठक में राज्य में जातिगत समीकरण साधने के साथ ही नया नेतृत्व तैयार करने के लिए जयराम के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

राज्यसभा भेजे जा सकते हैं धूमल

PM Narndra Modi decided final name of Jairam thakur for CM of Himachal

जयराम को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले के बाद धूमल परिवार के राजनीतिक भविष्य की चर्चा जोरों पर है।

सवाल यह है कि नेतृत्व की पसंद पर सहमति देने के लिए क्या धूमल और उनके सांसद पुत्र अनुराग ठाकुर को उपकृत किया जाएगा। चर्चा है कि पार्टी धूमल को अप्रैल में राज्यसभा भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed