फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi will inaugurate iiit and cement plant in una

एम्स के साथ इस बड़े संस्थान का शिलान्यास भी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Sat, 30 Sep 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 30 Sep 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will inaugurate iiit and cement plant in una

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को बिलासपुर में एम्स का शिलान्यास करने के साथ जिला ऊना में इस बड़े संस्‍थान का भी शिलान्यास करेंगे। जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलोह में बनने वाली ट्रिपल आईटी एवं जिला कांगड़ा के कंदरोड़ी के स्टील प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर हुए बदलाव की जानकारी दी। सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिला ऊना और कांगड़ा का यह शिलान्यास कार्यक्रम भी जोड़ा गया है। इसकी प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि भी कर दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब बिलासपुर में तीन विकास कार्यक्रमों का एक साथ शिलान्यास होगा। इससे हिमाचल के विकास को और गति मिलेगी। सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास को लेकर यादगारी दौरा बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा जिले के साथ पूरे हिमाचल के लिए बन जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो अन्य शिलान्यास के कार्यक्रम तय करने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि अब जल्द ट्रिपल आईटी, जिसे कांग्रेस महज बातों में उलझा रही थी, उसका रास्ता साफ हो गया है। कंदरोड़ी के स्टील प्लांट को लेकर भी रास्ता साफ हो जाएगा। 


इससे अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा और ट्रिपल आईटी शुरू में युवाओं को पढ़ने के अनेक पाठ्यक्रम मिलेंगे। सत्ती ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। विकास ही केंद्र सरकार का लक्ष्य है और आने वाले समय में हिमाचल में भाजपा की सरकार का लक्ष्य विकास रहेगा और विकास से ही आगे बढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed