{"_id":"62a329761c0aa84bdf170ef2","slug":"pm-narendra-modi-visit-to-dharamshala-on-16-and-17-june-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Dharamshala Visit: 16 जून को धर्मशाला आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Dharamshala Visit: 16 जून को धर्मशाला आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं रोड शो
Fri, 10 Jun 2022 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:53 PM IST
सार
प्रधानमंत्री का 16 जून को धर्मशाला में 12:00 बजे आने का समय प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हेलिकॉप्टर से जैसे ही प्रधानमंत्री धर्मशाला में उतरेंगे, वह कचहरी अड्डे से लेकर एचपीसीए स्टेडियम तक रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
शिमला के बाद धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर हिमाचल की सियासी फिजा गर्मा सकते हैं। हिमाचल भाजपा ने पीएमओ को धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अगर पीएमओ ने प्रस्ताव को मंजूरी दी तो धर्मशाला में प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। भाजपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो रोड शो के सफल आयोजन के लिए शीर्ष नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को जिम्मा सौंपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में 16 से 17 जून तक दो दिवसीय दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में देश के सभी मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का 16 जून को धर्मशाला में 12:00 बजे आने का समय प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हेलिकॉप्टर से जैसे ही प्रधानमंत्री धर्मशाला में उतरेंगे, वह कचहरी अड्डे से लेकर एचपीसीए स्टेडियम तक रोड शो करेंगे।
विज्ञापन