फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra modi visit to bilaspur himachal pradesh

एम्स शिलान्यास के बहाने पीएम मोदी के दौरे के ये हैं सियासी मायने

Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi visit to bilaspur himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा सियासी मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। आखिरकार लंबी जदोजहद के बाद बिलासपुर में एम्स का नींव पत्थर रखा जाना तय हो गया है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का शिलान्यास करने स्वयं बिलासपुर आ रहे हैं।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर को मोदी बिलासपुर पहुंचेगे। जिसके बाद वह दोपहर बार एम्स का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पीएमओ से मोदी के बिलासपुर दौरे के फाइनल होने पर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


चुनावों से ठीक पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम भी माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान मोदी यहां पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा का कहना है कि बिलासपुर में एम्स की नींव रखे जाने के तुरंत बाद इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके बनने से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा की सुविधा घर द्वार पर ही मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पक्ष में हवा बनाने के प्रयास में है भाजपा

PM narendra modi visit to bilaspur himachal pradesh
एम्स के शिलान्यास की घोषणा के बाद बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

हालांकि कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें भी उड़ी थी कि पीएम मोदी इसी माह की दस तारीख को एम्स का शिलान्यास करने बिलासपुर आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बारे में केंद्रीय मंत्री नड्डा ने भी साफ किया था कि मोदी हिमाचल दौरे पर जरूर आएंगे लेकिन समय व स्थान चिन्हित नहीं है।

लेकिन अब मोदी का तीन अक्तूबर को बिलासपुर दौरा फाइनल हो गया है। जिसमें एम्स का शिलान्यास भी होगा। गौर रहे कि बिलासपुर में एम्स खोलने को लेकर लंबे समय से राजनीति चल रही थी। प्रदेश सरकार ने एम्स के लिए जमीन देने की घोषणा की थी और फिर इसके लिए कोठीपुरा में जमीन ट्रांसफर भी कर दी लेकिन इसका शिलान्यास नहीं हो सका।

इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि परियोजना ठंडे बस्ते में जाने लगी। भाजपा वैसे भी चुनावों से पहले मोदी का हिमाचल दौरान करवाना चाहती थी। अब एम्स के शिलान्यास का कार्यक्रम बन गया है। कार्यक्रम के जरिये भाजपा बिलासपुर में पीएम मोदी की बड़ी जनसभा भी करवाएगी और इसके माध्यम से वह प्रदेश में पार्टी के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed