फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi to flag off first flight from shimla to Maharashtra and Karnataka

पीएम मोदी शिमला को देंगे बड़ी सौगात, हवाई सेवाओं की होगी शुरुआत

Sat, 22 Apr 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Apr 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to flag off first flight from shimla to Maharashtra and Karnataka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को सुबह पौने 12 बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम के दौरे को लेकर शुक्रवार को भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव आरके चौधरी ने जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे में तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिमला से हफ्ते में 5 दिन उड़ान होगी। उड़ान योजना के शुभारंभ पर शिमला अनाथालय के दो विद्यार्थियों को एयरवेज की ओर से विशेष अतिथि बनाया जा रहा है। आरके चौधरी ने शुक्रवार को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बताया कि प्रधानमंत्री 27 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे क्षेत्रीय संयोजकता योजना (उड़ान) में महाराष्ट्र के नंदेड-मुंबई-हैदराबाद तथा कर्नाटक के कटप्पा-हैदराबाद के लिए पहली उड़ान को रवाना करेंगे। अलाइंस एयरवेज के सीईओ सीएस सुबीह ने बताया कि शिमला के अनाथालय के दो विद्यार्थियों को दिल्ली ले जाया जाएगा। वे अगले दिन की उड़ान में वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत होगा। बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के संयुक्त महानिदेशक अश्वनी लोहानी, सीएमडी एयर इंडिया रहेजा, योजना सदस्य आईएन मूर्थी, सदस्य संचालन (अलाइंस एयरवेज) एस

रहेजा और सीईओ अलाइंस एयरवेज सीएस सुबीह, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन एजेवी प्रसाद और पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के आयुक्त एवं प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक शिमला डीडब्ल्यू नेगी आदि मौजूद रहे।


1920 रुपये में मिलेगा हवाई टिकट
इस उड़ान के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम के विपणन कार्यालय माल रोड शिमला में 1920 रुपये प्रति की दर के 10 टिकट उपलब्ध होंगे। 

28 अप्रैल से शुरू होंगी नियमित उड़ानें
28 अप्रैल से नियमित उड़ान दिल्ली से सुबह 6:10 बजे होगी। सुबह 7:25 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से सुबह 7:45 बजे उड़ान रवाना होगी और सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। उड़ानों का संचालन बुधवार से रविवार तक सप्ताह में 5 दिन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed